फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The weather will be clear in himachal till october 30 , cold increases in the morning and evening

हिमाचल में इतने दिन साफ रहेगा मौसम, सुबह-शाम ठंड बढ़ी

Sat, 24 Oct 2020 09:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Oct 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
The weather will be clear in himachal till october 30 , cold increases in the morning and evening
मौसम- सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड ने दस्तक दे दी है। कल्पा, मनाली, सोलन, मंडी, सुंदरनगर, भुंतर और पालमपुर में भी रात का तापमान कम हुआ है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


ऊंचाई और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिलने के बावजूद मौसम में ठंडक बनी रही। केलांग में शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.2, मंडी में 30.2, बिलासपुर में 30.0, हमीरपुर में 29.6, सुंदरनगर में 29.2, कांगड़ा में 29.1, भुंतर में 28.8, चंबा में 28.0, नाहन में 27.8, सोलन में 28.6, धर्मशाला में 22.4, शिमला में 22.1, कल्पा में 18.8, डलहौजी में 15.8 और केलांग में 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

कल्पा     3.6
मनाली     5.6
सोलन     7.5
सुंदरनगर     8.9
भुंतर         9.0
मंडी         9.1
पालमपुर     9.5
चंबा         10.2
शिमला     10.5 
धर्मशाला     12.2 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed