फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The visually impaired association blocked the road near the secretariat and scuffled with the police

Shimla: सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम, पुलिस के साथ धक्कामुक्की

Wed, 24 Jul 2024 06:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jul 2024 06:23 PM IST
सार

सचिवालय से कुछ दूरी पर सड़क पर बैठकर संघ के सदस्यों ने चक्का जाम कर नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। 

विज्ञापन
The visually impaired association blocked the road near the secretariat and scuffled with the police
दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सचिवालय के समीप बुधवार सुबह दृष्टिबाधित संघ ने मांगों को लेकर चक्का जाम किया। सचिवालय से कुछ दूर सड़क पर बैठकर संघ के सदस्यों ने चक्का जाम कर नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस की ओर से संघ सदस्यों को जबरन सड़क से उठाया गया। कुछ दृष्टिबाधितों की इस दौरान तबीयत भी बिगड़ गई। उन्होंने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। संघ बैकलॉग की भर्तियां नहीं होने से गुस्साया हुआ है। संघ के सदस्यों ने बताया कि सरकार ने कई बार मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, कई बार वार्ता भी हुई लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो 1 से 15 अगस्त तक लगातार चक्का जाम और प्रदर्शन होगा। इसकी जिम्मेदार सरकार की होगी। दृष्टि बाधित संघ के अनुसार पहले भी कई बार चक्का जाम और अनशन कर चुके हैं, लेकिन मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। उधर, सचिवालय के समीप सुबह करीब साढ़े दस बजे ही दृष्टिबाधित संघ के सदस्यों की ओर से चक्का जाम करने के चलते छोटा शिमला के दोनों ओर नवबहार से लेकर टाॅलैंड तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। करीब तीन घंटे डेढ़ बजे तक वाहनों की लंबी कतारें लगते से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed