फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The loss of 34 crores to the apple growers due to drought and hailstorm in Himachal

हिमाचल: सूखे और ओलावृष्टि से बागवानों को 34 करोड़ का नुकसान

Sun, 08 May 2022 12:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 08 May 2022 12:16 PM IST
सार

बागवानों की सेब की फसल पर सबसे ज्यादा आर्थिक मार पड़ी है। सूखे से सेब की ड्रापिंग से फसल को 30 फीसदी तक क्षति हुई है। प्री मानसून आने से पहले अभी भी ओलावृष्टि की आशंका से बागवान चिंतित हैं।

विज्ञापन
The loss of 34 crores to the apple growers due to drought and hailstorm in Himachal
सूखे और ओलावृष्टि से सेब को नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सूखे और ओलावृष्टि से बागवानी फसलों को अभी तक 34 करोड़ का नुकसान हुआ है। प्रदेश के बागवानी अधिकारियों ने फील्ड से इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौंप दी है। बागवानों की सेब की फसल पर सबसे ज्यादा आर्थिक मार पड़ी है। सूखे से सेब की ड्रापिंग से फसल को 30 फीसदी तक क्षति हुई है। प्री मानसून आने से पहले अभी भी ओलावृष्टि की आशंका से बागवान चिंतित हैं।

विज्ञापन



राज्य सरकार ने प्रदेश में लंबे समय तक चले सूखे और फिर ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बाद प्रदेश भर में फील्ड में तैनात बागवानी अधिकारियों से नुकसान की रिपोर्ट तलब की गई थी। यह रिपोर्ट फील्ड से राज्य मुख्यालय में पहुंच चुकी है। राज्य के बागवानी निदेशक आरके परूथी ने कहा कि फील्ड से आई रिपोर्ट के अनुसार सूखे से बागवानी फसलों को 14 करोड़ और ओलावृष्टि से 20 करोड़ का नुकसान हुआ है। यह रिपोर्ट बागवानी विभाग ने सरकार के पास भेज दी है। 
विज्ञापन

       
क्या कहते हैं बागवान
हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान कहते हैं कि सूखे के बाद ओलावृष्टि से बागवानी फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। सूखे से सेब की तीस फीसदी फसल की ड्रापिंग हो चुकी है। अब सेब की फसल पर ओलों की मार भी पड़ी है। इस बार करीब दो करोड़ पेटी सेब की पैदावार ही हो सकेगी। पिछली बार 3.20 करोड़ पेटी सेब हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed