फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The industrial sector in Himachal Pradesh will be expanded; the industries department is looking for land in t

Himachal: हिमाचल में औद्योगिक क्षेत्र का होगा विस्तार, इन क्षेत्रों में जमीन तलाश रहा उद्योग विभाग

Thu, 11 Dec 2025 12:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Dec 2025 12:01 PM IST
सार

उद्योग विभाग ने सरकार से जमीन लेने की इच्छा जताई है। बद्दी, पावंटा साहिब, ऊना और कांगड़ा में उद्योगपतियों ने निवेश करने की बात कही है। 

विज्ञापन
The industrial sector in Himachal Pradesh will be expanded; the industries department is looking for land in t
मेडिकल डिवाइस पार्क(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होगा। इसको लेकर उद्योग विभाग ने सरकार से जमीन लेने की इच्छा जताई है। बद्दी, पावंटा साहिब, ऊना और कांगड़ा में उद्योगपतियों ने निवेश करने की बात कही है। हालांकि, इन क्षेत्रों में पहले भी नामी कंपनियों ने उद्योग स्थापित किए हैं, लेकिन और निवेशक और उद्योग लगाने की लिए जमीन की डिमांड कर रहे हैं। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में आसपास सरकारी जमीन का निरीक्षण किया है। अब जमीन विभाग के नाम की जानी है। कई कंपनियां उद्योग विस्तार के लिए भी जमीन की मांग कर रहे हैं। उद्योग विभाग के पास दर्जनों ऐसे प्रस्ताव हैं, जिन्होंने उद्योगों को विस्तार देना है।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सिंगल विंडो की बैठक में 30 के करीब उद्योगपतियों को उद्योग के विस्तार और नए उद्योग लगाने की अनुमति दी है। लेकिन अब छोटे और मध्यम के उद्योगपति विस्तार देने को जमीन मांग रहे हैं। उद्योग विभाग उद्योग लगाने के लिए जमीन लीज पर देता है। लीज पूरी होने के बाद जमीन या तो विभाग को वापस लौटानी होती है या फिर नई सिरे से उद्योग लगाने और विस्तार देने के लिए आवेदन करना होता है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल में उद्योगपति निवेश करने को तैयार हैं। उद्योग लगाने के लिए निवेशक जमीन मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई उद्योगपति उद्योगों को विस्तार देने को आवेदन किए हैं। आने वाले साल के भीतर हिमाचल में हजारों करोड़ रुपये निवेश करने के लिए बड़ी कंपनियां हिमाचल आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed