फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The Great khali Dalip Singh Rana statement over farmer bill 2020

देश की रीढ़ हैं किसान, जबरन न थोपें अध्यादेश: ग्रेट खली

Sun, 20 Sep 2020 08:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश तोमर, अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Sep 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
The Great khali Dalip Singh Rana statement over farmer bill 2020
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के गिरिपार निवासी और रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने कहा कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं। वह देश के हर किसान के साथ खड़े हैं। सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान सड़कों पर आ रहे हैं। किसानों पर जबरन कोई अध्यादेश थोपे गए तो ऐसे ही धरने-प्रदर्शन होंगे। रविवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत में दिलीप सिंह राणा ने कहा कि किसान का बेटा हूं।

विज्ञापन


किसानों के संघर्ष और जज्बातों को अच्छी तरह से समझ सकता हूं। केंद्र सरकार सोच समझकर कोई फैसला ले। पिछले 6 माह से कोरोना महामारी से हर वर्ग की तरह देश का किसान भी परेशान हैं। देश के मेहनतकश करोड़ों किसानों के प्रति रचनात्मक व सहानुभूतिपूर्ण रवैया ही अख्तियार होना चाहिए। किसानों के पक्ष में सोशल मीडिया में वीडियो शेयर की जा रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार कृषि से जुड़े तीन अध्यादेश कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश, आवश्यक वस्तु (संशोधन) अध्यादेश तथा मूल्य आश्वासन तथा कृषि सेवाओं पर किसान समझौता अध्यादेश लोकसभा और राज्यसभा में पास हो गया है। केंद्र सरकार का मानना है कि इससे वन नेशन वन मार्केट को बढ़ावा मिलेगा, जबकि विरोध करने वाले पक्ष व किसानों का कहना है कि इससे केवल निजी कंपनियों को फायदा पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed