{"_id":"66fe580a7e3406fe4b02d277","slug":"the-grand-beginning-of-sharadiya-navratri-with-the-traditional-flag-ceremony-at-shaktipeeth-jwalamukhi-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में पारंपरिक झंडा रस्म के साथ शारदीय नवरात्र का भव्य आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में पारंपरिक झंडा रस्म के साथ शारदीय नवरात्र का भव्य आगाज
Thu, 03 Oct 2024 02:08 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:08 PM IST
सार
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शारदीय अश्विन नवरात्र मेले गुरुवार से शुरू हो गए हैं। शक्तिपीठ में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शारदीय नवरात्र का भव्य आगाज
- फोटो : संवाद
विस्तार
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शारदीय अश्विन नवरात्र मेले गुरुवार से शुरू हो गए हैं। शक्तिपीठ में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। 5:00 बजे सुबह आरती के बाद श्रद्धालु व स्थानीय लोग दर्शन कर सकें। नवरात्रि व जागरण के लिए वाले माता की ज्योति अपने साथ लेकर गए। मेले के पहले दिन पूरे मंदिर परिसर व गर्भ गृह को रंग-बिरंगी लाइटों व ताजे फूलों से सजाया गया है। मां के जयकारों से मां का दरबार गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। ज्वालामुखी मंदिर में सुबह विधिवत पूजा-अर्चना झंडा रस्म, कन्या पूजन, घट स्थापना के साथ विधायक संजय रत्न ने नवरात्र का आगाज किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ डीएसपी, मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा, न्यास सदस्य व प्रधान दिव्यांशु भूषण, अविनेंद्र शर्मा व पुजारी वर्ग उपस्थित रहे। विधायक संजय रत्न ने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की तरफ से बेहतर इंतजाम किए गए हैं। पुजारी महासभा प्रधान अविनेंद्र शर्मा व समस्त पुजारी वर्ग ने जनता को नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं। शारदीय अश्विन नवरात्र मेले 3 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक चलेंगे। नवरात्र के चलते ज्वालामुखी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 100 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी, होमगार्ड, पुलिसकर्मी और वालंटियर तैनात किए गए हैं और जगह-जगह पर पुलिस का पहरा है। ड्रोन कैमरे से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
मंदिर में श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। शहर में जगह-जगह एलईडी के जरिये भी दर्शन भक्तों को करवाएं जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को सात सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
पुजारी महासभा प्रधान पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि आज से शारदीय नवरात्र का भव्य आगाज हो गया है जोकि 12 अक्तूबर तक चलेगा। पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों ने माता ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए और माता की ज्योति लेकर घरों में स्थापित कीं।