Hindi News
›
Himachal Pradesh
›
The first voters of the country Shyam Saran Negi will vote from home for the first time
{"_id":"63614aed266a4d45e3578de7","slug":"the-first-voters-of-the-country-shyam-saran-negi-will-vote-from-home-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर: देश के प्रथम मतदाता पहली बार घर से करेंगे मतदान, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर: देश के प्रथम मतदाता पहली बार घर से करेंगे मतदान, जानें वजह
भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी ने 25 अक्तूबर 1951 में पहली बार सबसे पहले मतदान किया था और आजाद भारत के पहले वोटर बने थे। आजादी के बाद भारत में फरवरी 1952 में पहला आम चुनाव हुआ था।
हिमाचल प्रदेश फटाफट
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी बुधवार को पहली बार किन्नौर के कल्पा में अपने घर से बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने हर मतदान में अपना वोट बूथ में जाकर डाला है। 105 वर्षीय नेगी बुधवार तीन बजे अपने घर से ही मतदान करेंगे। इस दौरान चुनाव आयोग की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वे 34वीं बार मतदान करे अपना विधायक चुनेंगे। नेगी को चुनाव आयोग ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
हर बार जिला प्रशासन उन्हें घर से विशेष वाहन में कल्पा बूथ पर मतदान के लिए लेकर जाता था। उनके लिए रेड कारपेट बिछाया जाता था, विशेष स्वागत के साथ सम्मानित किया जाता था। वापस घर छोड़ा जाता है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि नेगी ने अपने घर से मतदान करने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। नेगी ने 25 अक्तूबर 1951 में पहली बार सबसे पहले मतदान किया था और आजाद भारत के पहले वोटर बने थे। आजादी के बाद भारत में फरवरी 1952 में पहला आम चुनाव हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।