{"_id":"5e3858828ebc3e4b5b6f582a","slug":"the-first-project-of-global-investors-meet-will-be-launched-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का पहला प्रोजेक्ट सोलन में होगा लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का पहला प्रोजेक्ट सोलन में होगा लांच
Tue, 04 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सोलन शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का असर अब धरातल पर दिखना शुरू हो गया है। सोलन में 60 करोड़ रुपये का पहला प्रोजेक्ट लांच होने जा रहा है। गुजरात की एक फर्म इसे शुरू करेगी। जिससे सोलन शहर से निकल रहे कचरे से बिजली बनाई जाएगी। सोलन शहर से रोजाना 26 टन कचरा निकल रहा है। हिमाचल सरकार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद मैसर्ज क्वासटैग सोलन प्राइवेट लिमिटेड नाम की इस फर्म ने नीदरलैंड से 360 करोड़ रुपये की मशीनें खरीदी हैं।
विज्ञापन
यह मशीनें नीदरलैंड से रवाना हो चुकी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोलन के कूड़े से बिजली बनाने का काम अप्रैल माह के अंत तक शुरू हो जाएगा। इससे पूर्व यह फर्म एक ऐसा ही प्रोजेक्ट बांग्लादेश में लगा चुकी है। फर्म सोलन के साथ ही शिमला और धर्मशाला में भी इस तरह के प्रोजेक्ट लगाएगी। प्रदेश में ऐसी जगह जहां से नियमित 26 टन कूड़ा उत्पादित होता हो, वहां भी कूड़े से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
नवंबर माह में धर्मशाला ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में हिस्सा लेने के बाद फर्म ने 18 दिसंबर 2019 को सोलन नगर परिषद के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। नगर परिषद को इस प्रोजेक्ट से आर्थिक लाभ तो नहीं मिलेगा लेकिन, उसे कूड़े के निष्पादन की चिंता नहीं रहेगी और शहर से निकल रहा 26 टन कूड़ा नियमित रूप से खपत हो सकेगा। नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि कूड़े से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
गुजरात की फर्म से हुआ है अनुबंध : ईओ
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार का कहना है कि गुजरात की फर्म से नप का अनुबंध हो चुका है। शहर से निकल रहे करीब 26 टन कचरे से बिजली प्रोजेक्ट शुरू होगा। विदेशी तकनीक और नीदरलैंड की मशीनरी से फर्म बिजली का उत्पादन करेगी। यह प्रोजेक्ट अप्रैल माह के अंत में शुरू हो जाएगा।