फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The first monthly meeting of 'Pehli Shikshak Maa' program for pre-primary classes will be held on 27th January

Shimla: शिक्षकों से अपने बच्चों को पढ़ाने के गुर सीखेंगी माताएं, 27 जनवरी को होगी पहली मासिक बैठक

Wed, 24 Jan 2024 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jan 2024 05:46 PM IST
सार

 प्री-प्राइमरी कक्षाएं चला रहे प्रत्येक प्राइमरी स्कूल में बच्चों की माताओं के साथ मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत पहली मासिक बैठक 27 जनवरी को होनी निश्चित हुई। 

विज्ञापन
The first monthly meeting of 'Pehli Shikshak Maa' program for pre-primary classes will be held on 27th January
प्री प्राइमरी स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्री-प्राइमरी के अंतर्गत पहली शिक्षक-मां कार्यक्रम में माताओं के साथ 27 जनवरी को प्रदेश भर में पहली मासिक बैठक होगी। माताएं अध्यापकों से अपने बच्चों को पढ़ाने के गुर सीखेंगी। बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए पहली शिक्षक-मां कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसका आरंभ संसदीय सचिव शिक्षा आशीष बुटेल ने समग्र शिक्षा के सौजन्य से सुंदरनगर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से किया है।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम से संबंधित राज्य स्तर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह के चौथे शनिवार यानी बैग फ्री डे को हर प्राइमरी स्कूल में प्री-प्राइमरी बच्चों की माताओं के साथ मासिक बैठक होगी। पहली मासिक बैठक 27 जनवरी को होनी निश्चित हुई है। इस संबंध में समग्र शिक्षा की ओर से सभी स्कूलों को आवश्यक सूचना और शेड्यूल पहले से ही मुहैया करवा दिया गया है। तय शेड्यूल के अनुसार अध्यापक 27 जनवरी को स्कूल में माताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें उन्हें उन सभी शारीरिक, बौद्धिक, संवेगात्मक और भाषा संबंधी गतिविधियों का अभ्यास करवाया जाएगा। जिनकी सहायता से वे यही गतिविधियां घर पर अपने बच्चों से करवा पाएंगी। समग्र शिक्षा की राज्य परियोजना अधिकारी के अनुसार इसी प्रकार की बैठकें आगामी महीनों में भी प्रत्येक चौथे शनिवार को होती रहेंगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed