फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The eyes of the children of Lahaul-Spiti are getting weak at a young age due to sharp sun light

चिकित्सकों का खुलासा: लाहौल में छोटी उम्र में आंखों को लग रही तेज धूप की ‘नजर’

Fri, 08 Oct 2021 08:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Oct 2021 08:27 PM IST
सार

एम्स बिलासपुर की ओर से केलांग के काजा में लगाए स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने यह खुलासा किया है। चिकित्सकों का कहना है कि आम तौर पर यह समस्या 70 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों में पाई जाती है। 

विज्ञापन
The eyes of the children of Lahaul-Spiti are getting weak at a young age due to sharp sun light
आंखों की जांच करते एम्स बिलासपुर के डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के बच्चों को नजरें छोटी उम्र में ही कमजोर हो रही हैं। इसका कारण तेज धूप में बाहर निकलना है। एम्स बिलासपुर की ओर से केलांग के काजा में लगाए स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने यह खुलासा किया है। चिकित्सकों का कहना है कि आम तौर पर यह समस्या 70 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों में पाई जाती है। सलाह दी गई है कि बच्चों के साथ लोगों को इस बीमारी के बचने के लिए काला चश्मा और टोपी लगाने की जरूरत है। इधर, चिकित्सकों ने जांच में पाया कि घाटी के लोगों में गैस्ट्रिक की काफी दिक्कत है। यहां लोग कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं। यह इसी वजह से हो रहा है। लोगों को कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करना चाहिए और इस बारे में प्रशासन को भी लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

विज्ञापन


एम्स के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशीष शर्मा ने यह खुलासा किया। शिविर में घाटी के 733 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके साथ तीन माइनर ऑपरेशन भी किए गए। डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर जिला प्रशासन के सहयोग से लगाया गया। इस दौरान मेडिसिन, सर्जरी, बाल रोग, नेत्र, दंत चिकित्सा, हड्डी रोग, न्यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, स्त्री रोग, फिजियोलॉजी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। यह शिविर जनजातीय क्षेत्र में प्रचलित बीमारियों का पता लगाने और उनकी जांच करने में काफी मददगार रहा। टीम ने प्रशासन के समक्ष स्थानीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की सलाह दी है। एडीएम काजा ने मशीन स्थापित करने आश्वासन दिया है। शिविर के को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज भी इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed