फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The dream of electric mono rail can come true in Manali, the delegation met the Union Minister

मनाली में इलेक्ट्रिक मोनो रेल का सपना हो सकता है साकार, केंद्रीय मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Sat, 26 Jun 2021 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Jun 2021 06:31 PM IST
सार

चमन कपूर ने बताया कि उन्होंने मनाली को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए मनाली सहित समूची घाटी में मोनो रेल चलाने के लिए गडकरी के सामने प्रस्ताव रखा है। गडकरी मनाली की सुंदरता के कायल हैं। उन्होंने मनाली की तुलना स्विट्जरलैंड से की है। 

विज्ञापन
The dream of electric mono rail can come true in Manali, the delegation met the Union Minister
मनाली में नितिन गडकरी से मिला प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मनाली में इलेक्ट्रिक मोनो रेल का सपना साकार हो सकता है। नगर परिषद अध्यक्ष चमन कपूर, शनाग पंचायत के पूर्व प्रधान वेद राम ठाकुर और नासोगी पंचायत के उपप्रधान का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिला है। 

विज्ञापन


चमन कपूर ने बताया कि उन्होंने मनाली को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए मनाली सहित समूची घाटी में मोनो रेल चलाने के लिए गडकरी के सामने प्रस्ताव रखा है। गडकरी मनाली की सुंदरता के कायल हैं। उन्होंने मनाली की तुलना स्विट्जरलैंड से की है। गडकरी ने उन्हें आश्वासन दिया है जल्द ही मनाली में इलेक्ट्रिक मोनो रेल का प्रस्ताव बनाकर भेजें। वह तुरंत ही उस प्रस्ताव को स्वीकृति देंगे।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी मनाली में मोनो रेल चलाने के लिए खासे उत्साहित हैं। ऐसे में मनाली में जल्द ही मोनो रेल का सपना पूरा हो सकता है। वहीं, गडकरी अपने दौरे के दौरान कुल्लू-मनाली व लाहौल की वादियों की तुलना स्विट्जरलैंड से कई बार कर चुके हैं। ऐसे में घाटी के लोगों को उम्मीद है कि गडकरी जल्द ही कुल्लू-मनाली के प्रोजेक्टों को मंजूरी दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली के बुरुआ स्थित कैंपिंग साइट पहुंचे गडकरी 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को पर्यटन नगरी मनाली के आसपास के गांवों का सैर सपाटा किया। दोपहर बाद परिवार के साथ घूमने निकले गडकरी ने मनाली की बुरुआ पंचायत में चिड़ी रा नाडा में ड्रीम विलेज कैंपिंग साइट पर समय बिताया। इस दौरान परिवार के सदस्यों और बच्चों ने कैंपिंग साइट पर घंटों रिवर क्रॉसिंग, रैपलिंग का आनंद लिया। 

कैंपिंग के मालिक दुनी चंद ठाकुर ने बताया कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि केंद्रीय मंत्री यहां करीब चार घंटे तक रुके। इस दौरान गांव के लोगों से गडकरी से बात की और फोटो भी लिए। यहां से वापसी पर गडकरी ने मनाली के मालरोड स्थित पर्यटन निगम के होटल कुंजुम में चाय का आनंद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed