{"_id":"6788df39095c3c36af0d47f1","slug":"the-car-of-haryana-youths-going-to-manali-met-with-an-accident-one-died-four-injured-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सैलानियों की बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, चार युवक घायल; मनाली जा रहे थे घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सैलानियों की बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, चार युवक घायल; मनाली जा रहे थे घूमने
Thu, 16 Jan 2025 07:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी , बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:12 PM IST
सार
हरियाणा के सात दोस्त बोलेरो गाड़ी से मनाली घूमने जा रहे थे। बुधवार रात करीब 1:30 बजे री नामक जगह पर पहुंचने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी फोरलेन के किनारे रखे निर्माणाधीन पैदल पुल के लोहे के एंगल से कंडक्टर साइड से टकरा गई।
विज्ञापन
हरियाणा के युवकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर री नामक जगह पर मनाली घूमने जा रहे युवकों की बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। एक घायल की चिकित्सकों को बाजू काटने पड़ी। मृतक और घायल हरियाणा के रहने वाले हैं। पर्यटक एवं यातायात पुलिस थाना भगेड़ ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरियाणा से सात दोस्त बोलेरो से मनाली घूमने जा रहे थे। बुधवार रात करीब 1:30 बजे री नामक जगह पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी फोरलेन के किनारे रखे निर्माणाधीन फुटब्रिज के लोहे के एंगल से परिचालक साइड से टकरा गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
फोरलेन से गुजर रहे लोगों ने स्थानीय पुलिस और एनएचएआई के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। घायल युवकों को एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां पर एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र बलवान सिंह निवासी गांव पवनावा तहसील डांड जिला कैथल हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायलों की पहचान विजय कुमार, नरेंद्र कुमार, सौरभ कुमार और अभिनव सभी निवासी गांव एवली डाकघर एवला तहसील निगटु जिला करनाल हरियाणा के रूप में हुई है। चिकित्सकों को विजय कुमार की बाजू काटनी पड़ी। पुलिस ने हादसे में सुरक्षित बचे युवक रवि कुमार निवासी गांव एवली के बयान पर मामला दर्ज किया है। गाड़ी निशांत निवासी गांव एवली हरियाणा चला रहा था। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।