फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The air quality of Shimla and Dharamshala has become worse than Nalagarh and Kala Amb

Air Quality Index: नालागढ़, कालाअंब से भी खराब हो गई शिमला और धर्मशाला की आबोहवा

Thu, 23 May 2024 10:27 AM IST
Krishan Singh ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 May 2024 10:27 AM IST
सार

 पहाड़ों की रानी राजधानी शिमला व धर्मशाला की आबोहवा औद्योगिक क्षेत्रों नालागढ़ और कालाअंब समेत कई प्रदूषित शहरों की अपेक्षा खराब हो गई है। 

विज्ञापन
The air quality of Shimla and Dharamshala has become worse than Nalagarh and Kala Amb
शिमला शहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बढ़ रही गर्मी और जंगल की आग की घटनाओं के चलते पहाड़ों की रानी राजधानी शिमला व धर्मशाला की आबोहवा औद्योगिक क्षेत्रों नालागढ़ और कालाअंब समेत कई प्रदूषित शहरों की अपेक्षा खराब हो गई है। ये दोनों शहर अभी तक गुड जोन में थे, लेकिन अब यह संतोषजनक जोन में चले गए हैं। दोनों पर्यटन स्थ्लों धर्मशाला का एयर क्वालिटी इंडेक्स 98 जबकि शिमला का 97 है। वहीं इसकी तुलना में प्रदूषित शहर औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ का 83, बरोटीवाला 98, डमटाल का 79 और कालाअंब का 75 है। 

विज्ञापन

इसके अलावा सुंदरनगर का 46, परवाणू का एयर क्वालिटी इंडेक्स 46 और मनाली का 41 है, जिसे सबसे बेहतर माना जाता है। इसके साथ ही बद्दी, ऊना और पांवटा साहिब की आबोहवा जहरीली हो गई है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स माॅडरेट जोन में है। बद्दी में 17 मई को एयर क्वालिटी इंडेक्स पूअर जोन में चला गया था। यहां पर अभी भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के आसपास है। 17 मई को बद्दी का एयर क्वालिटी इंडेक्स पूअर जोन के तहत 213 चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 मई को 171, 19 को 167, 20 को 150 और 21 को 144 पर आ गया। वहीं पांवटा साहिब का इंडेक्स 136, ऊना का 106 है। माना जा रहा है कि अग्निकांड की घटनाओं के बाद धुएं से कई शहरों की हवा भी खराब हुई है। वहीं, बद्दी एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां पर हवा साफ नहीं है। बीते कुछ दिनों में बीबीएन के आसपास के क्षेत्रों में भयंकर आग लगी है। इसके चलते भी यहां पर हवा खराब हो गई है। शून्य से 50 तक गुड जोन, 50 से 100 तक सेटिस्फेक्ट्री या संतोषजनक जोन, 101 से 200 तक मॉडरेट व 201 से 300 तक पूअर जोन में गिना जाता है।

विज्ञापन

बद्दी प्रदेश का ऐसा क्षेत्र है जहां पर हवा की गुणवत्ता सबसे ज्यादा खराब है। पूअर जोन में जाने का अर्थ है कि यहां पर सांस लेने में लोगों को दिक्कत रहती है।  उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अभियंता प्रवीण गुप्ता ने बताया कि हवा में धूल के पार्टिकल कम करने के लिए एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट लगाए हैं, जिनकी समय-समय पर जांच होती है। जिन कंपनियों में ये प्लांट नहीं चलते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाती है। 

विभिन्न शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स
शहर     क्वालिटी 
बद्दी       144
पांवटा     136
ऊना        106
धर्मशाला     98
बरोटीवाला     98
शिमला       97
डमटाल        79
कालाअंब     75
परवाणू        46
सुंदरनगर    46
मनाली        41

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed