फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tehsildar and Naib Tehsildars transferred in Himachal, see list here

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में तहसीलदारों के तबादले, यहां देखें सूची

Mon, 23 Jan 2023 07:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jan 2023 07:53 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने 11 तहसीलदार और चार नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में सरकार की तरफ से सोमवार को अधिसूचना जारी की गई है। 

विज्ञापन
Tehsildar and Naib Tehsildars transferred in Himachal, see list here
तबादला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 11 तहसीलदारों और चार नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार को तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य के प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। तहसीलदार ऋषभ शर्मा पांवटा, वेद प्रकाश सुंदरनगर, अनिल कुमार ठियोग, राजेश कुमार नेगी मोरंग, विनोद कुमार हिमाचल अनुसूचित जाति निगम सोेलन, सतेंद्र जीत नौहराधार, संजीव गुप्ता शिमला ग्रामीण, कपिल तोमर सचिवालय स्टैंप सेल, हीरा लाल घेष्टा हिमुडा शिमला, सुमेध शर्मा शिमला शहरी और धर्मपाल करसोग स्थानांतरित किए गए हैं। इसके अलावा तहसीलदार वीना ठाकुर और कैलाश के तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। सरकार ने इन सभी तहसीलदारों को तैनाती के नए स्थान पर जल्द ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


इन नायब तहसीलदारों के भी तबादले
नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा सोलन, भीष्म सिंह कंवर शिमला ग्रामीण, किशन लाल धुंधन सोलन और फरीद मोहम्मद पांवटा तहसील स्थानांतरित किए हैं। 

तीन अधीक्षण अभियंता बने मुख्य अभियंता
प्रदेश सरकार ने तीन अधीक्षण अभियंताओं को मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के बाद इनके तैनाती आदेश भी जारी किए गए हैं। इनमें ई. सुरेंद्र पॉल, सुरेश कपूर और नरेंद्र पाल सिंह चौहान शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed