फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   teachers with symptoms of cough and fever Prohibited in schools and colleges instructions issued

खांसी-बुखार के लक्षण वाले शिक्षकों के स्कूल और कॉलेजों में आने पर रोक, निर्देश जारी

Thu, 29 Oct 2020 10:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Oct 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
teachers with symptoms of cough and fever Prohibited in schools and colleges  instructions issued
उच्च शिक्षा निदेशालय

हिमाचल में विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षाएं शुरू होने से पहले ही करीब 25 शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से शिक्षा विभाग की परेशानियां बढ़ गई हैं। दो नवंबर से नौवीं से बारहवीं कक्षा और कॉलेज विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षाएं शुरू करने से पहले उच्च शिक्षा निदेशालय ने खांसी, बुखार और जुकाम के लक्षणों वाले शिक्षकों के स्कूल-कॉलेज में आने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


प्रिंसिपलों को स्कूलों में अधिक एहतियात बरतने की सलाह देते हुए स्थानीय स्तर पर भी एडवाइजरी जारी करने को कहा है। बिना थर्मल स्क्रीनिंग किसी को प्रवेश न देने के निर्देश हैं। 
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी स्कूल-कॉलेज प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर कहा है कि अगर किसी भी शिक्षक में बीमारी का कोई लक्षण है तो वह स्कूल-कॉलेज न आए। उन्होंने कहा कि कई शिक्षक गाड़ियों को पूल कर आते हैं। ऐसे में सतर्कता बरतते हुए सफर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed