फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Teachers continued to teach in Indus University with fake degrees of Manav Bharti University, FIR orders

मानव भारती विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री से इंडस विवि में पढ़ाता रहा शिक्षक, एफआईआर के आदेश

Fri, 26 Jun 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jun 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers continued to teach in Indus University with fake degrees of Manav Bharti University, FIR orders
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुछ निजी विश्वविद्यालयों में चल रहे फर्जी डिग्रियों के खेल में बड़ा खुलासा हुआ है। सोलन स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री से ऊना स्थित इंडस विवि में एक शिक्षक करीब दो साल तक पढ़ाता रहा। मामले का खुलासा होने पर निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने विस्तृत जांच के बाद इंडस विवि को एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं। उधर, प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों को शिक्षकों की नियुक्ति से पहले उनकी डिग्री की वेरिफिकेशन करवाने के निर्देश भी दिए हैं। आयोग के सदस्य डॉ. एसपी कत्याल ने बताया कि डिग्रियों को बेचने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग को बीते माह इंडस विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री के माध्यम से एक शिक्षक के नियुक्त होने की शिकायत मिली थी। आयोग ने मामले की जांच करते हुए डिग्री जांच के लिए मानव भारती विवि भेजी। मानव भारती विवि ने जवाब में कहा कि यह डिग्री हमने नहीं दी है। आयोग ने फर्जी डिग्री कहां से आई है, इसकी जांच करवाने के लिए भी विवि को कहा, लेकिन विवि से कोई जवाब नहीं दिया गया। मामले की विस्तृत जांच के बाद आयोग ने इंडस विवि में नियुक्त शिक्षक की डिग्री को फर्जी पाया। बीते दिनों ही आयोग ने इंडस विवि को एफआईआर दर्ज करवाने को कहा है। उधर, इंडस विवि पर लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों से ट्रांसपोर्ट और हॉस्टल फीस लेने का आरोप भी लगा है। आयोग इस मामले की भी जांच कर रहा है। आयोग सदस्य डॉ. एसपी कत्याल ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विवि में कुछ ऐसे शिक्षक भी मिले हैं, जो पढ़ाने के साथ स्वयं भी अभी उसी विवि में पढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed