फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teacher Pooja Sharma Environment protection initiative in chamba himachal pradesh

पर्यावरण संरक्षण की पहल: प्लास्टिक की पांच खाली बोतलों के बदले पेंसिल, इरेजर और शॉर्पनर मुफ्त

Fri, 10 Jun 2022 01:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Jun 2022 01:47 PM IST
सार

अध्यापिका पूजा शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक की पांच बोतलें देने वाले विद्यार्थियों को पेंसिल, रबड़ और शॉर्पनर दिया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुहिम शुरू की गई है।

विज्ञापन
Teacher Pooja Sharma Environment protection initiative in chamba himachal pradesh
स्कूल की छात्रा से प्लास्टिक की बोतल लेतीं अध्यापिका पूजा शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा जिले की राजकीय माध्यमिक पाठशाला जुलाहकड़ी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी मुहिम शुरू की गई है। स्कूल की अध्यापिका पूजा शर्मा ने यह बीड़ा उठाया है। इस पहल से जहां सिंगल यूज प्लास्टिक का कचरा खत्म हो रहा है। जो विद्यार्थी प्लास्टिक की पांच खाली बोतलें स्कूल पहुंचा रहा है। उसे पेंसिल, इरेजर और शॉर्पनर इसके बदले मुफ्त मिल रहा है। 

विज्ञापन


ईको क्लब प्रभारी पूजा शर्मा ने इसी शैक्षणिक सत्र से यह पहल शुरू की है। विभागीय अधिकारी भी इसकी खूब सराहना कर रहे हैं। पूजा शर्मा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। इस बारे में विद्यार्थियों को भी समय-समय पर जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक की पांच बोतलें देने वाले विद्यार्थियों को पेंसिल, रबड़ और शॉर्पनर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे ज्यादा बोतलें जमा करवाने पर नोट बुक, स्कैच पेन, कलर पैकेट मुफ्त में दिया जा रहा है। इसका खर्च अध्यापिका पूजा शर्मा खुद वहन कर रही हैं। विद्यार्थी इस मुहिम में काफी रुचि ले रहे हैं और बोतलें स्कूल पहुंचा रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा उप-निदेशक सुरेश कुमार शर्मा और जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजीव महाजन ने बताया कि स्कूल अध्यापिका की यह पहल काफी सराहनीय है। इससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed