फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Swachh Survekshan Grameen 2023 Himachal Pradesh 15 Panchayats selected for National Award

Himachal News: स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश की 15 पंचायतों का राष्ट्र स्तर के लिए चयन

Fri, 04 Aug 2023 10:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Aug 2023 10:24 AM IST
सार

कुल 500 अंकों में से पंचायतों के प्रदर्शन के आधार पर नंबर दिए गए हैं। नवंबर माह में पंचायत सचिवों के माध्यम से विभिन्न पंचायतों का सर्वे किया गया। इसमें पंचायतों से स्वच्छता, शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय, नालियों, कूड़े के निष्पादन संबंधी जानकारी मांगी गई।

विज्ञापन
Swachh Survekshan Grameen 2023 Himachal Pradesh 15 Panchayats selected for National Award
भोरंज पंचायत। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण वर्ष-2023 में हिमाचल प्रदेश की 15 पंचायतों का चयन राष्ट्र स्तर के लिए हुआ है। इस योजना के अंतर्गत पंचायतों का चयन सफाई और शौचालय व्यवस्था आदि के आधार पर किया जाता है। इसमें जिला हमीरपुर, मंडी, ऊना से चार-चार पंचायतों का चयन किया गया है। इनमें जिला हमीरपुर के भोरंज ब्लॉक से भोरंज, अमरोह, बमसन ब्लॉक से कालेअंब, बिझड़ी ब्लॉक से कनोह पंचायतें शामिल हैं।

विज्ञापन


जिला मंडी के धनोटू ब्लॉक से कनेड़, द्रंग ब्लॉक से गरोड़ू निचला, नेर घरवासड़ा, निहरी ब्लॉक से घदोई पंचायत शामिल है। जिला कांगड़ा के फतेहपुर ब्लॉक से मैरा पंचायत शामिल की गई है। शिमला के रामपुर ब्लॉक से झाखड़ी पंचायत, सोलन से नौणी मझगांव पंचायत, ऊना के अंब ब्लॉक से नारी, गगरेट ब्लॉक की अंबोटा, हरोली ब्लॉक की इसपुर, ऊना ब्लॉक की अजौली पंचायत शामिल है।

विज्ञापन

नवंबर और अप्रैल माह में किया गया सर्वेक्षण

कुल 500 अंकों में से पंचायतों के प्रदर्शन के आधार पर नंबर दिए गए हैं। नवंबर माह में पंचायत सचिवों के माध्यम से विभिन्न पंचायतों का सर्वे किया गया। इसमें पंचायतों से स्वच्छता, शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय, नालियों, कूड़े के निष्पादन संबंधी जानकारी मांगी गई। पंचायतों ने यह जानकारी ऑनलाइन सर्वे में उपलब्ध करवाई। बाद में सचिवों के माध्यम से निरीक्षण किया गया। अप्रैल माह में दोबारा से सर्वे किया गया।

इसमें इसका सत्यापन किया गया। फिर सही जानकारी वाली पंचायतों की जानकारी जिला स्तर पर उपलब्ध करवाई गई। जिला स्तर पर दोबारा से सत्यापन हुआ तथा पंचायतों के नाम प्रदेश स्तर के लिए दिए गए। अब प्रदेश की 15 पंचायतों का चयन राष्ट्र स्तर के लिए हुआ है। अब स्वच्छता सर्वेक्षण टीम इन पंचायतों के गांवों में निरीक्षण करेगी। यह कमेटी प्रत्यक्ष निरीक्षण के दौरान 400 से नंबर देगी तथा सर्विस लेवल प्रोग्रेस(एसएलपी) के आधार पर 100 अंक दिए जाएंगे।

विज्ञापन

इसमें गाय के गोबर के लिए प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, मलीय कचरा प्रबंधन आदि की स्थिति देखी जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में जिला हमीरपुर ने राष्ट्र स्तर पर तीसरा व राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया था।

चयनित पंचायतों द्वारा प्राप्त अंक व जनसंख्या का विवरण-पंचायत रैकिंग जनसंख्या
भोरंज 438 5300
अमरोह 450 2645
कालेअंब 398 2570
कनोह 410 1415
मैरा 270 5225
कनेड 468 4065
गरौरू निचला 462 2070
नेरी घरवासड़ा 267 5885
घडोई 391 1475
झाखड़ी 411 1880
मझगांन 370 645
नारी 366 1630
अंबोटा 300 6320
इसपुर 317 5045
अजौली 395 2365

स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश की 15 पंचायतों का चयन राष्ट्र स्तर के लिए हुआ है। इसमें जिला हमीरपुर की चार पंचायतें हैं। - राज कुमार, जिला परियोजना अधिकारी, ग्रामीण विकास अभिकरण हमीरपुर।

स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश की 15 पंचायतों का चयन राष्ट्र स्तर के लिए हुआ है। अब राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम 2023 इन पंचायतों का निरीक्षण करेगी। - रॉबिन जार्ज, अतिरिक्त निदेशक, ग्रामीण विकास विभाग एवं स्पेशल मिशन डॉयरेक्टर स्वच्छ भारत मिशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed