फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Suspicious death of elderly two days after taking Corona vaccine, third case in the state

कोरोना वैक्सीन लगाने के दो दिन बाद बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, प्रदेश में तीसरा मामला

Sat, 20 Mar 2021 07:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा(ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा(ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Mar 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of elderly two days after  taking Corona vaccine, third case in the state
सांकेतिक तस्वीर

 कोरोना वैक्सीन लगवाने के दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत हो गई है। शनिवार सुबह बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक उपमंडल बंगाणा के तहत सिंहाना पंचायत के जटेडी गांव निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग को गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई थी। बुजुर्ग की बेटी ने बताया कि वह अपने पिता को सिविल अस्पताल बंगाणा में गुरुवार को कोरोना वैक्सीन लगवाकर आई थी। वैक्सीन लगवाने के कुछ समय बाद ही उनके पिता को उल्टियां और उच्च रक्तचाप की समस्या हो गई।

विज्ञापन


पिता की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाना चाहा, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। परिजनों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले बुजुर्ग पूरी तरह स्वस्थ था। इस संदर्भ में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि बुजुर्ग की मौत दिमाग की नस फटने से हुई है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके कालिया ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले बुजुर्ग की मृत्यु हो गई थी। कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed