फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Suspension against parliamentary traditions: Shukla

निलंबन संसदीय परंपराओं के खिलाफ: शुक्ला

Sat, 27 Feb 2021 10:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/धर्मपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/धर्मपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Suspension against parliamentary traditions: Shukla
हिमाचल कांग्रेस के नए प्रभारी राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने विधानसभा परिसर में हुए प्रकरण पर कहा कि हम राज्यपाल का सम्मान करते हैं, लेकिन सरकार उनको गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि सदन के अंदर भी तभी कार्यवाही की जाती है जब वहां कोई उल्लंघन किया गया हो। बाहर हुए प्रकरण की सदन के भीतर सजा नहीं दी जा सकती। बीते कल भी घटना सदन के बाहर हुई है। यह पूरी कार्रवाई संसदीय परंपराओं के खिलाफ की गई है और विधानसभा के उपाध्यक्ष व मंत्री धक्कामुक्की कर रहे हैं। कसौली में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जय जयकार नहीं चलती।

विज्ञापन


सत्ता को जनहित के मुद्दों का जवाब देना चाहिए। विपक्ष की शिकायतों व अन्य बातों का बातचीत से हल निकालना चाहिए, लेकिन सरकार एक ही थ्योरी पर कार्य कर रही है।  कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी जयकार करवाना चाहते हैं। मंडी में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अपने क्षेत्र में जाकर भी सकून नहीं मिला है। अपने गृह क्षेत्र में जाकर भी वह कांग्रेस के खिलाफ बोलते जा रहे हैं। उन्हें क्यों बोलना पड़ रहा है, जबकि विपक्ष शांत है। उन्होंने कहा कि उन्हें सोते-जागते कांग्रेस ही दिखाई दे रही है। महंगाई और अन्य मुद्दों के खिलाफ 15 अप्रैल से कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करेगी। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने किया चुनाव पर ‘महामंथन’ 

 हिल स्टेशन कसौली में जुटी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने लगभग चार घंटे की मैराथन बैठक में नगर निगम और आगामी विधानसभा चुनाव पर ‘महामंथन’ किया। कसौली के सनावर स्थित निजी होटल में राजनीतिक मामलों, चुनाव रणनीति और समन्वय समिति की बैठक में कांग्रेस दिग्गजों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, मीडिया को बैठक से दूर रखा गया। सूत्रों ने बताया कि बैठक का माहौल बीते रोज शिमला विस परिसर में हुए प्रकरण से गर्माया रहा।  अंदरखाते कांग्रेस ने सरकार को इसका माकूल जवाब देने की भी रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी राजीव शुक्ला ने की।

पहले सत्र में राजनीतिक मामलों, चुनाव रणनीति समिति की बैठक चली। इसमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विप्लव ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, रामलाल ठाकुर, पवन काजल, जीएस बाली, डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रजनीश खिमटा, गोकुल बुटेल मौजूद रहे। दूसरे सत्र में समन्वय समिति की बैठक में कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक सुबह लगभग 11:30 बजे से दोपहर लगभग 3:15 बजे तक चली। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, सुरेंद्र सेठी, रमेश ठाकुर, रोहित चौहान, मदन चौधरी, बाबा हरदीप सिंह, विनोद कुमार, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed