फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Surendra Shourie coronavirus positive matter, CM Jairam, read the whole matter

विधायक शौरी के कोरोना पॉजिटिव आने की बात सीएम जयराम तक से छिपाई, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 06 Oct 2020 11:09 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Surendra Shourie coronavirus positive matter, CM Jairam, read the whole matter
- फोटो : अमर उजाला

 कोरोना पॉजिटिव आने की बात खुद विधायक सुरेंद्र शौरी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन ने सीएम तक से छिपाई। सवाल यह उठ रहा है कि कहीं अटल टनल का कार्यक्रम टलने का अंदेशा तो नहीं था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद मान चुके हैं कि उन्हें तीन अक्तूबर को विधायक के पॉजिटिव होने की सूचना मिली। ऐसे में विधायक के पॉजिटिव आने की बात को छिपाना कइयों के गले की फांस बन सकता है। बंजार के भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी दो अक्तूबर को कोरोना पॉजिटिव आ गए थे। उससे पहले वह सीएम जयराम ठाकुर, कई मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और कई लोगों के संपर्क में थे जो रैली स्थल पर आए थे। पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने यह बात छिपाई कि वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं। उन्होंने सीएम को इसकी जानकारी नहीं दी। इसके बाद जिन अधिकारियों ने उनके टेस्ट करवाए, उन्होंने भी सूचित नहीं किया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तो अभी भी कुछ नहीं बता रहा है।

विज्ञापन

 
सभी बड़े अफसरों के फोन बंद हैं। तीन अक्तूबर को सीएम जयराम ठाकुर और उनके मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ थे। उनका टोपी पहनाकर और थंका पेंटिंग भेंट कर स्वागत किया गया। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस चूक से खतरे में डाला गया। इतनी बड़ी चूक ने हिमाचल की सारी व्यवस्था की पोल भी खोल दी है कि जब इतने बड़े कार्यक्रम जिस पर देश और दुनिया की नजरें टिकी हैं, उसमें इतनी बड़ी भूल की गई तो कोरोना संकट से जूझ रहे प्रदेश के आम आदमी से किस तरह का व्यवहार होता होगा। अगर यह गलती जानबूझकर की गई तो फिर तो यह बहुत बड़ा मामला है। यह प्रकरण कई सवाल छोड़ गया है। पीएमओ तक बात पहुंचेगी तो सरकार को इसका जवाब देना पड़ेगा। यही नहीं, यह अव्यवस्था कइयों की परेशानी बढ़ा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed