फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sukhvindra Sukhu's statement: Your-mine will not be in deciding the ticket, the goal is to make the party candidate win

सुखविंद्र सुक्खू का बयान: मैंने 15 मिनट, मुकेश ने घंटों बाद रात 11 बजे किया अध्यक्ष बनने से इंकार

Thu, 05 May 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 May 2022 12:00 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में भारी संख्या में समर्थकों को जुटाकर सुक्खू ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए मंच से वाक्या सुनाते हुए कहा कि 24 और 25 अप्रैल को अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर नई दिल्ली में बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और वह मौजूद थे।

विज्ञापन
Sukhvindra Sukhu's statement: Your-mine will not be in deciding the ticket, the goal is to make the party candidate win
सुखविंद्र सुक्खू का भव्य स्वागत हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू का बुधवार को परवाणू से शिमला तक भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में भारी संख्या में समर्थकों को जुटाकर सुक्खू ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए मंच से वाक्या सुनाते हुए कहा कि 24 और 25 अप्रैल को अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर नई दिल्ली में बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और वह मौजूद थे। शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बात कही, जो चुनाव नहीं लड़ेगा। मैं जनता की सेवा करना चाहता हूं। ऐसे में 15 मिनट में ही अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया। मुकेश ने शाम तक समय मांगा। रात करीब 11 बजे मुकेश ने भी अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


सुक्खू ने बताया कि प्रतिभा सिंह सांसद हैं। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर एक राय बनी। सुक्खू ने कहा नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनाव के टिकट तय करने में तेरा-मेरा नहीं चलेगा। पार्टी प्रत्याशी को जिताना सभी का लक्ष्य रहेगा। जिस भी व्यक्ति को चुनावों में टिकट मिलेगा, उसे जिताने को पूरी पार्टी जोर लगाएगी। व्यक्तिगत नारे लगाने से कार्यकर्ताओं को रोकते हुए सुक्खू ने सभी को एकजुटता का पाठ भी पढ़ाया। कहा कि व्यक्तिगत नारों का समय चला गया है। विधानसभा चुनाव किसी एक नेता के नाम पर नहीं लड़ा जाएगा। चुनावों के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित होगा। उन्होंने कहा कि मैं आम परिवार से आया हूं। राजनीति में लंबा संघर्ष किया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पर पलटवार कर बोले, कांग्रेस में सीएम बनने के लिए कई योग्य
सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस में सीएम पद के लिए कई योग्य नेता हैं। भाजपा को हमारी चिंता नहीं करनी चाहिए। भाजपा धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम करती है। आम आदमी पार्टी का प्रदेश में सफर अभी लंबा है। भाजपा की नीतियों से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चौड़ा मैदान में रैली के बाद प्रतिभा के साथ संभालेंगे पदभार
प्रदेश कांग्रेस की गुरुवार को शिमला के चौड़ा मैदान में रैली होगी। प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में प्रदेश के सभी कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। रैली के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू पदभार संभालेंगे। सुक्खू ने कहा कि अध्यक्ष से पहले मैं पदभार नहीं संभाल सकता हूं। इस बाबत एक पोस्टर गलती से जारी हो गया था। वीरवार की रैली ऐतिहासिक होगी। इसके बाद सभी संसदीय क्षेत्रों में रैलियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed