फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sukhu reached Jwalamukhi for the first time after becoming CM, said will develop Kangra from tourism point of

Kangra: सीएम बनने के बाद पहली बार ज्वालामुखी पहुंचे सुक्खू, बोले- पर्यटन की दृष्टि से कांगड़ा को करेंगे विकसित

Mon, 06 Feb 2023 01:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगडा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Feb 2023 01:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांगड़ा जिले को पर्यटन की दृष्टि से निखारा जाएगा और एयरपोर्ट का भी विस्तार किया जाएगा ताकि अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालु भी यहां पहुंचे। 

विज्ञापन
Sukhu reached Jwalamukhi for the first time after becoming CM, said  will develop Kangra from tourism point of
सीएम बनने के बाद पहली बार ज्वालामुखी पहुंचे सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को पहली बार शक्तिपीठ ज्वालामुखी में मां ज्वाला के दरबार पहुंचे। सीएम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टैंड पर जोरदार स्वागत किया। ज्वालामुखी मंदिर पहुंचने पर सीएम को पुजारी वर्ग की ओर से माता की चुनरी भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भ गृह, मोदी भवन, शयन भवन में पूजा की।

विज्ञापन


इस दौरान पुजारी दिव्यांशु भूषण, धर्मेंद्र शर्मा, अभिनव शर्मा भी मौजूद रहे।  मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांगड़ा जिले को पर्यटन की दृष्टि से निखारा जाएगा और एयरपोर्ट का भी विस्तार किया जाएगा ताकि अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालु भी यहां पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी बनाया जाएगा और हर सुविधाएं यहां मिलेंगी। कांगड़ा को मंत्री पद देने पर उन्होंने कहा कि कांगड़ा के लिए बहुत कुछ किया जा रहा है, जल्द ही सभी को पता चलेगा।इस मौके पर उनके साथ विधायक संजय रत्न, सुरेंद्र मनकोटिया, एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा आदि भी मौजूद रहे। एडीसी कांगड़ा, एसडीएम मनोज ठाकुर व तहसीलदार विचित्र सिंह भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed