फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sudden death of an army soldier who was on leave on his father's fourth death anniversary.

Hamirpur News: पिता के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध पर छुट्टी आए सेना के जवान की अचानक मौत

Mon, 11 Dec 2023 08:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Dec 2023 08:05 PM IST
सार

हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत सोहारी के गांव डूघियार में सोमवार को अपने पिता की चतुर्थवर्षी( चवर्ख) पर छुट्टी आए पैरामिलिट्री  के जवान संजीव कुमार(47) पुत्र अमर नाथ की अचानक मौत हो गई। 

विज्ञापन
Sudden death of an army soldier who was on leave on his father's fourth death anniversary.
हमीरपुर में सेना के जवान की अचानक मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत सोहारी के गांव डूघियार में सोमवार को अपने पिता की चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध पर छुट्टी आए अअसम राइफल्स के जवान की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार (47) अपने पिता अमर नाथ के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध के लिए घर पहुंचे थे। संजीव चार दिन बाद छुट्टी से वापस डयूटी पर लौटने वाला था, लेकिन अचानक सोमवार को मौत हो गई। वह नागालैंड में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है ऐसे में मौत के सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, हालांकि परिजनों का दावा है कि संजीव को अचानक हार्टअटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। संजीव कुमार की अचानक मौत से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़सर प्रशासन और बड़सर पुलिस तथा हमीरपुर पुलिस की एक टुकड़ी सूचना मिलते ही सोहारी पहुंची और पूरे सैनिक सम्मान के साथ जवान के अंतिम संस्कार में भाग लिया। संजीव कुमार अपने पीछे एक लड़की, एक लड़का और पत्नी छोड़ गए हैं। सोहारी पंचायत प्रधान रणजीत शर्मा ने कहा कि परिवार वालों के अनुसार जवान की मौत ह्रदय गति रुकने के कारण हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed