फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Success Story: Himachal's Una's daughter Dr. Anjali thakur became Medical Officer in ITBP

Success Story: हिमाचल के ऊना की बेटी डॉ. अंजलि ठाकुर आईटीबीपी में बनीं चिकित्सा अधिकारी

Fri, 07 Apr 2023 11:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,मसूरी/ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी,मसूरी/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Apr 2023 11:05 PM IST
सार

हिमाचल के ऊना की रहने वाली डॉ. अंजलि ठाकुर भी आईटीबीपी में चिकित्साधिकारी बनी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता भी आईटीबीपी में सब इंसपेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
Success Story: Himachal's Una's daughter Dr. Anjali thakur became Medical Officer in ITBP
डॉ. अंजलि ठाकुर आईटीबीपी में बनीं चिकित्सा अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में आयोजित भव्य दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेकर 55 युवा चिकित्साधिकारी बल की मुख्य धारा में शामिल हो गए।  मुख्य अतिथि एवं बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन युवा अधिकारियों के कंधों पर सितारे सजाए। आईटीबीपी अकादमी मसूरी में छह माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 12 महिलाओं सहित 55 चिकित्साधिकारी (सहायक सेनानी) बल की मुख्य धारा में शामिल हुए।

विज्ञापन


हिमाचल के ऊना की रहने वाली डॉ. अंजलि ठाकुर भी आईटीबीपी में चिकित्साधिकारी बनी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता भी आईटीबीपी में सब इंसपेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनसे ही अफसर बनने की प्रेरणा मिली। आज उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वह जहां भी रहेंगी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश की सेवा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed