Kabaddi team: हिमाचल की अंडर-19 कबड्डी टीम से खेलेंगी गड़सा कुल्लू की सुभद्रा
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गड़सा की कबड्डी टीम ने अंडर-19 की छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में खिताब अपने नाम किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गड़सा की जमा-एक की छात्रा सुभद्रा का चयन अंडर-19 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह हिमाचल की टीम से खेलेंगी। सुभद्रा के नेतृत्व में स्कूल की टीम ने सबसे पहले खंड स्तरीय प्रतियोगिता जीती। इसके बाद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गड़सा की कबड्डी टीम ने अंडर-19 की छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में खिताब अपने नाम किया। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने पर सुभद्रा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। यहां उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। इसी के कारण अब सुभद्रा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम से हुआ है।
मेयो कॉलेज अजमेर ने 1-0 से जीता पहला मुकाबला
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में अंडर-12 लड़कों की हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहला लीग मैच मेयो कॉलेज अजमेर और पाइनग्रोव स्कूल सोलन के बीच हुआ। इसमें कड़े मुकाबले में मेयो कॉलेज अजमेर ने 1-0 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में पीवीएसएम, वीएसएम एडीसी लेफ्टिनेंट जनरल आलोक सिंह क्लेर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सभी टीमों ने स्कूल पाइप बैंड के साथ मार्च करते हुए उन्हें सलामी दी। देवाशीष सैजल के नेतृत्व में सभी टीमों ने शपथ ग्रहण की। प्रतियोगिता में देशभर की छह टीमें भाग ले रही हैं। इसमें डेली कॉलेज इंदौर, मेयो कॉलेज अजमेर, शेरवुड कॉलेज नैनीताल, पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा, सिंधिया स्कूल ग्वालियर और मेजबान स्कूल पाइनग्रोव धर्मपुर शामिल हैं।