{"_id":"650c1aa92562ec00690f15d7","slug":"subathu-dharampur-road-opened-for-vehicular-movement-after-a-month-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एक माह बाद छोटे वाहनों के लिए खुला सुबाथू-धर्मपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एक माह बाद छोटे वाहनों के लिए खुला सुबाथू-धर्मपुर मार्ग
Thu, 21 Sep 2023 06:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Sep 2023 06:55 PM IST
सार
सोलन जिले में सुबाथू-धर्मपुर सड़क गुरुवार को एक माह बाद छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई है। बारिश के दौरान इस सड़क पर दरारें आने से इसे बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
सुबाथू-धर्मपुर मार्ग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बीते माह हुई जोरदार बारिश से टूटी सुबाथू-धर्मपुर सड़क को 29 दिन बाद वीरवार को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। इससे अब वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। इससे पहले धर्मपुर और सुबाथू के लिए आवाजाही करने के लिए बड़े वाहन चालकों को वाया सोलन जाना पड़ रहा था, जिससे उन्हें 40 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
बीते माह हुई बारिश से सुबाथू के सेना क्षेत्र में नयानगर में सड़क धंस गई थी। इसके चलते सुबाथू-धर्मपुर संपर्क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। मार्ग बंद होने के कारण नयानगर, छपरौली, भाली सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी करीब आठ किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा था। लेकिन जनता की समस्या को देखते हुए सेना व जिला प्रशासन के तालमेल से मात्र एक माह से इस सड़क को दोबारा से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन