फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students will be able to study in colleges even during summer vacations

Bilaspur News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी विद्यार्थी कॉलेजों में कर सकेंगे पढ़ाई

Thu, 20 Jun 2024 11:05 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jun 2024 11:05 AM IST
सार

कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 12 जुलाई तक घोषित है। बिलासपुर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया की ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पुस्तकालय बंद होने के कारण विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था।

विज्ञापन
Students will be able to study in colleges even during summer vacations
पुस्तकालय(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी प्रदेश के कॉलेजों में पुस्तकालय के रीडिंग रूम खुले रहेंगे। इसके आदेश सरकार की ओर से जारी कर दिए गए हैं। कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 12 जुलाई तक घोषित है। बिलासपुर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया की ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पुस्तकालय बंद होने के कारण विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की समस्या को समझते हुए अवकाश के दौरान भी सभी महाविद्यालयों में पुस्तकालय के रीडिंग रूम खुले रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों को बिलासपुर कॉलेज में तुरंत प्रभाव से जारी कर दिया है। इसका लाभ विद्यार्थियों को सुबह 10:00 से शाम 5:00 तक मिलेगा।

विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि छुट्टियों के दौरान भी विद्यार्थी अपने एडमिशन फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं। किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश संबंधी कोई समस्या पेश आने पर प्रोस्पेक्टस में दिए हुए कमेटी मेंबर से सीधे बात कर सकते हैं। प्रथम वर्ष के साथ द्वितीय और तृतीय वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया भी ऑनलाइन जारी है। 16 जुलाई को महाविद्यालय परिसर में ही सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग की व्यवस्था प्रथम वर्ष में एडमिशन लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए की गई है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म को डाउनलोड करके उसकी कॉपी लाना अनिवार्य होगा। उसके साथ ही साथ अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी फोटो कॉपी लाना भी अनिवार्य होगा। यदि कोई भी विद्यार्थी काउंसलिंग के दौरान नहीं आएगा तो उसको प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी विद्यार्थी को अपना सब्जेक्ट भी बदलना है तो यह व्यवस्था काउंसलिंग के दौरान की जाएगी

विज्ञापन

बिलासपुर कॉलेज में इन विषयों पर होंगे दाखिले 
महाविद्यालय में इकोनॉमिक्स में 140, इंग्लिश में 80, जियोग्राफी 140, हिंदी में 80, इतिहास में 80, जेएमसी में 80, म्यूजिक वोकल/इंस्ट्रूमेंट में 80, फिजिकल एजुकेशन में 80, राजनीतिक शास्त्र में 80, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 80, संस्कृत में 80, टूरिज्म एंड ट्रेवल में 80, कॉमर्स में 140, बॉटनी में 80, केमिस्ट्री में 140, कंप्यूटर साइंस में 80, गणित बीए और बीएससी में 140, फिजिक्स में 140, जूलॉजी में 80, बीवॉक रिटेल मैनेजमेंट में 40, बीवॉक हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म में 40 सीटें हैं। इसके अलावा 10 प्रतिशत सीट ईडब्ल्यूएस यानी 80 में 8 और जहां पर सीटों की संख्या 140 है, वहां पर 140 और एक सीट सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सुरक्षित रखी गई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed