फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Students of 400 schools will learn to operate drones and robots

हिमाचल: 400 स्कूलों के विद्यार्थी सीखेंगे ड्रोन और रोबोट चलाना, दो कंपनियों से किया करार

Fri, 28 Feb 2025 02:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Feb 2025 02:41 PM IST
सार

प्रदेश के 400 स्कूलों के विद्यार्थी ड्रोन और रोबोट चलाना सीखेंगे। समग्र शिक्षा परियोजना निदेशालय ने विद्यार्थियों में स्किल विकसित करने के लिए दो कंपनियों के साथ करार किया है। 

विज्ञापन
Students of 400 schools will learn to operate drones and robots
विद्यार्थी सीखेंगे ड्रोन और रोबोट चलाना - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 400 स्कूलों के विद्यार्थी ड्रोन और रोबोट चलाना सीखेंगे। समग्र शिक्षा परियोजना निदेशालय ने विद्यार्थियों में स्किल विकसित करने के लिए दो कंपनियों के साथ करार किया है। चयनित 400 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में ड्रोन और रोबोटिक किट पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों को ड्रोन और रोबोटिक साइंस का ज्ञान दिया जाएगा। प्रशिक्षण देने के लिए हर स्कूल से दो-दो शिक्षकों का चयन किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब किताबी ज्ञान के साथ-साथ नवीनतम वैज्ञानिक तकनीक से भी पारंगत होंगे। यह विद्यार्थी जहां ड्रोन उड़ाना सीखेंगे, वहीं रोबोट कैसे कार्य करता है, इसकी भी जानकारी लेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश के 400 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं का चयन किया गया है। अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से स्कूलों में यह ज्ञान दिया जाएगा। इस लैब के जरिये विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि ड्रोन कैसे उड़ाते हैं, उसे कैसे कंट्रोल करते हैं और उससे कैसे कार्य किया जाता है। इसके अलावा रोबोट के कार्य करने पर भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे विद्यार्थी जहां नवीनतम वैज्ञानिक तकनीक से रूबरू होंगे, वहीं उनका बौद्धिक कौशल भी बढ़ेगा। छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी इस लैब में उपकरण भी तैयार करेंगे। विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए हर स्कूल से दो शिक्षकों का चयन किया जा रहा है। इन शिक्षकों को जिला डाइट में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद यह शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों को इसका प्रशिक्षण देंगे। स्टार प्रोजेक्ट के तहत यह कार्य किया जा रहा है। इसके लिए समग्र शिक्षा ने रेलटेल और एडसिल कंपनी के साथ समझौता किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed