Shimla: शहर के मंदिरों में किन्नर बनकर घूमने वाला निकला बांग्लादेश का छात्र, पुलिस जांच में खुलासा
शिमला के विभिन्न मंदिर में किन्नर बनकर घूमने वाला बांग्लादेश का मुस्लिम छात्र निकला है। पुलिस की ओर से लोगों की शिकायत पर की गई जांच में यह खुलासा हुआ है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के विभिन्न मंदिर में किन्नर बनकर घूमने वाला बांग्लादेश का मुस्लिम छात्र निकला है। पुलिस की ओर से लोगों की शिकायत पर की गई जांच में यह खुलासा हुआ है। पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें कहा गया कि इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपने आप को बांग्लादेशी मुस्लिम बताने वाले एक व्यक्ति शिमला में भेष बदलकर घूम रहा है। साथ में यह आरोप भी है कि यह व्यक्ति कालीबाड़ी मंदिर में भी गया था और शिमला लोअर बाजार और मिडल बाजार में साड़ी पहनकर लोगों से पैसे ऐंठने का कार्य कर रहा था। इस शिकायत की पुलिस की ओर से गहनता से जांच की गई और उक्त व्यक्ति की पहचान इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल्ल(30) पुत्र मुहम्मद शरीफ अली, मूल निवासी राजशाह बांग्लादेश के रूप में हुई। वर्तमान में यह शिमला की एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है।
पुलिस जांच में पाया गया की उक्त व्यक्ति निजी विश्वविद्यालय में वर्ष 2024 से 2028 तक बीजेएमसी का छात्र है तथा वर्तमान में चौथे सेमेस्टर में अध्ययनरत है। इस छात्र ने पूछताछ में बताया कि वह किन्नर समुदाय से संबंध रखता है और काली माता की पूजा करता है। इसी कारण कालीबाड़ी मंदिर, जाखू मंदिर व नवरात्रों के दौरान कई बार बाजार व मंदिरों में गया है। किसी व्यक्ति ने इसके खिलाफ पैसे ऐंठने की कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से कुछ दे देता है तो वह मना नहीं करता। जांच के दौरान इसके दस्तावेज पुराने व वर्तमान दोनों पासपोर्ट, स्टडी वीजा तथा राष्ट्रीय आईडी कार्ड सही व वैध पाए गए। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की फीस स्लिप तथा 10वीं/12वीं की मार्कशीट भी सही पाई गई। मामले में आगामी जांच जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.