फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Strategy made in Shimla to stop drug smuggling in North India

Shimla: उत्तर भारत में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए शिमला में बनाई रणनीति

Sat, 19 Oct 2024 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Oct 2024 11:01 AM IST
सार

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए शिमला में रणनीति तैयार की गई।  पुलिस मुख्यालय में उत्तरी क्षेत्र पुलिस समन्वय समिति की 11वीं बैठक हुई।

विज्ञापन
Strategy made in Shimla to stop drug smuggling in North India
उत्तरी क्षेत्र पुलिस समन्वय समिति की 11वीं बैठक शिमला में हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए शिमला में रणनीति तैयार की गई।  पुलिस मुख्यालय में उत्तरी क्षेत्र पुलिस समन्वय समिति की 11वीं बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा ने की। बैठक के दौरान मुख्य रूप से अंतरराज्यीय आतंकवादी-गैंगस्टर अपराधी गठजोड़ पर खुफिया जानकारी साझा की गई। सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का मुकाबला करने के तंत्र, ऑनलाइन धोखाधड़ी, मानव तस्करी और पुलिसिंग में विशेष रूप से एआई के एकीकरण पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन


 बैठक में हिमाचल प्रदेश पुलिस की प्रस्तुति में पड़ोसी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, सीएपीएफ और सीपीओ के साथ साझे मुद्दों जैसे पर्यटकों से संबंधित चिंताएं, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, सीमाओं को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी सहयोग को मजबूत करना, उभरती चुनौतियों का समाधान करना और उत्तरी क्षेत्र में विभिन्न पुलिसिंग मुद्दों के लिए समाधान तलाशना है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और आईटीबीपी के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में प्रस्तुतियां दीं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के अधिकारियों ने चर्चा में भाग लिया। इस बैठक में पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी, आरपीएफ, सीबीआई और एनआईए के पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस महानिदेशक तक के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल की सीमाओं पर बढ़ाई जाएगी सतर्कता
उत्तरी क्षेत्र पुलिस समन्वय समिति की स्थापना वर्ष 2015 में डीजी, आईजी सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री के निर्देशों के तहत की गई थी। इसमें हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और दिल्ली के पुलिस प्रमुख शामिल हैं। समिति की बैठक बीते वर्ष 16 सितंबर को श्रीनगर में हुई थी। इस बार यह शिमला में हुई। इसमें फैसला लिया गया कि हिमाचल की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाई जाएगी। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed