{"_id":"64c90367b25a8b4fca0847a5","slug":"status-report-of-technomac-auction-submitted-to-high-court-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हाईकोर्ट को सौंपी टेक्नोमैक नीलामी की स्टेटस रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हाईकोर्ट को सौंपी टेक्नोमैक नीलामी की स्टेटस रिपोर्ट
Tue, 01 Aug 2023 06:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Aug 2023 06:37 PM IST
सार
इंडियन टेक्नोमैक परिसर की नीलामी प्रक्रिया की स्टेटस रिपोर्ट राज्य कर विभाग ने हाईकोर्ट को सौंप दी है। बीते 27 जून को हुई नीलामी में 7.83 फीसदी वृद्धि के साथ 22.75 करोड़ में कंपनी के सात लॉट बेचे थे।
विज्ञापन
इंडियन टेक्नोमैक कंपनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुचर्चित 4,300 करोड़ रुपये के कर एवं बैंक कर्ज घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक परिसर की नीलामी प्रक्रिया की स्टेटस रिपोर्ट राज्य कर विभाग ने हाईकोर्ट को सौंप दी है। बीते 27 जून को हुई नीलामी में 7.83 फीसदी वृद्धि के साथ 22.75 करोड़ में कंपनी के सात लॉट बेचे थे। ये चल एवं अचल संपत्तियां तीन पार्टियों ने खरीदी। अब शेष 10 लॉट बेचने के लिए अदालत नई तारीख देगी।
विज्ञापन
इससे पहले इसी साल 18 जनवरी को भी कंपनी की नीलामी प्रक्रिया अमल में लाई गई थी, जिसमें 6.36 करोड़ की नीलामी को प्रदेश उच्च न्यायालय ने बद्दी के खरीदार के पक्ष में पहले ही मंजूरी दे दी थी। पिछले माह विभाग ने चौथी बार कंपनी परिसर की नीलामी प्रक्रिया अपनाई थी। विभाग ने चल और अचल संपत्ति का आरक्षित मूल्य 158 करोड़ रुपये रखा था, जिसमें सात लॉट बढ़ोतरी के साथ पौने 23 करोड़ रुपये में बेचे। इसमें कंपनी की जमीन के दो प्लाट, 21 कंडम वाहन और चार शेड की नीलामी हुई।
विज्ञापन
राज्य कर एवं आबकारी विभाग पिछली नीलामी में परिसर के काफी हिस्से को बेचने में सफल रहा। बोली के लिए जमीन के 8 लॉट बनाए गए, इनमें से अभी 6 लॉट की नीलामी फिर होगी। प्लांट, मशीनरी व शेड के 9 लॉट में से विभाग चार लॉट फिर बेचेगा। कुल 10 लॉट को अभी बेचा जाना है। संयुक्त आयुक्त एवं प्राधिकृत अधिकारी जीडी ठाकुर ने बताया कि 27 जून को हुई नीलामी की स्टेटस रिपोर्ट उच्च न्यायालय को सौंप दी है। अब अदालत की ओर से शेष संपत्तियां बेचने के लिए नई तारीख दी जाएगी।
विज्ञापन