हिमाचल: कांगड़ा में कर्फ्यू ढील के दौरान अब खुली रहेंगी किताबों की दुकानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जरूरत के सामान की दुकानों के साथ बुक डिपो भी कर्फ्यू ढील के दौरान खुले रहेंगे। कांगड़ा जिला प्रशासन ने किताबों की दुकानों को सुबह आठ से 11 बजे तक खुला रखने का फैसला लिया है। जिस प्रकार कई स्कूलों के शिक्षकों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं, उसके चलते शुक्रवार को प्रशासन ने प्रतिदिन कर्फ्यू ढील के दौरान तीन घंटों के लिए किताबों की दुकानों को खुला रखने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि जिला के सभी पुस्तक विक्रेताओं से आग्रह है कि वे शनिवार से दुकानें खोल सकते हैं। उपायुक्त ने सभी पुस्तक विक्रेताओं को सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
एनसीसी कैडेट्स ने संभाला मोर्चा
कोरोना कर्फ्यू में डील के दौरान बाजारों में सामाजिक दूरी के नियम को बनाने के लिए पुलिस के साथ एएनसीसी कैडेट्स ने मोर्चा संभाला है। धर्मशाला सहित कांगड़ा जिला के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में साथ लगते कॉलेजों के एनसीसी कैडेट्स सुबह आठ से 11 बजे तक जरूरी सामान की दुकानों के बाहर खड़ा होकर लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के बारे में जागरूक कर रहे हैं। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि जिला में एनसीसी कैडेट्स और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों का लोगों में सामाजिक दूरियां बनाए रखने में सहयोग लिया जा रहा है।
हमीरपुर जिले में भी किताबों की दुकानें खुली रहेंगी
हमीरपुर। वहीं, जिला हमीरपुर में शनिवार से सभी किताबों की दुकानें खुली रहेंगी। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। राशन, सब्जियां और मेडिकल स्टोर समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के साथ अब जिला में किताबें और कॉपी पेंसिल की दुकानें खुली रहने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। बता दें कि लॉकडाउन के चलते सभी स्कूल व कालेज बंद हैं। विद्यार्थी घर पर ही रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।