{"_id":"65fc2939a996e257d00dca32","slug":"state-tax-and-excise-department-caught-200-boxes-of-illegal-liquor-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने पकड़ी 200 पेटी अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने पकड़ी 200 पेटी अवैध शराब
Thu, 21 Mar 2024 06:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Mar 2024 06:04 PM IST
सार
राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने सात स्थानों पर संदेह के चलते निरीक्षण किया। इस दौरान 200 पेटी अवैध शराब की खेप को पकड़ा है। इस संबंध में पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवा ली गई है।
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चुनाव के चलते अवैध शराब को इधर-उधर ठिकाने लगाने का काम शुरू हो गया है। इस पर नजर रखते हुए राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला मंडी के अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की जा रही है। बीते बुधवार सायं के समय विभागीय टीम ने सात स्थानों पर संदेह के चलते निरीक्षण किया। इस दौरान 200 पेटी अवैध शराब की खेप को पकड़ा है। इस संबंध में पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवा ली गई है। जानकारी के मुताबिक टीम ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग सहायक आयुक्त अनिल शर्मा की अगवाई में करीब 4:30 बजे मंडी के आसपास लगभग सात विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। पहले मामले में अवैध 16 लीटर शराब पकड़ी और इसे कब्जे में लेकर मामले का निपटारा करते हुए 1000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मामले में विभागीय अधिकारियों की ओर से मंडी-जोगिंद्रनगर सड़क पर एक गाड़ी से 200 पेटी शराब बरामद की गई है। इसमें अंग्रेजी शराब और बीयर बिना कागजात के पकड़ी गई है। इस खेप में 50 पेटी बीयर और 150 पेटी अंग्रेजी शराब की है। यह शराब भी नेरचौक से जोगिंद्रनगर में विक्रय के लिए छुपा कर पिकअप गाड़ी में ले जाई जा रही थी। मौके पर कोई भी कागजात दिखाने पर गाड़ी को शराब सहित कब्जे में ले लिया गया है और उचित कार्रवाई के लिए इसे पधर थाने के हवाले किया गया है। उधर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि 200 पेटी अवैध शराब को लेकर पधर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। शराब और गाड़ी थाने के हवाले करवा दी गई है। उन्होंने चुनाव के दौरान विभागीय टीमें मुस्तैद हैं और हर चीज पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन