फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   state level youth festival started in Bilaspur himachal pradesh

Bilaspur News: राज्य स्तरीय युवा उत्सव शुरू, लोकनृत्य और लोक गीतों से मचाई धूम

Sun, 24 Dec 2023 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Dec 2023 06:19 PM IST
सार

उत्सव में कांगड़ा, मंडी, शिमला, बिलासपुर, सोलन, ऊना, चंबा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर के करीब 450 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
state level youth festival started in Bilaspur himachal pradesh
युवा उत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : संवाद

विस्तार

युवा सेवाएं और खेल विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय 39वां राज्य स्तरीय युवा उत्सव रविवार को बिलासपुर में शुरू हुआ। इसका शुभारंभ पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने किया। उत्सव के पहले दिन एकल लोकनृत्य और लोकगीत प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में पद्मश्री विद्यानंद सरैक, डॉ. मीना वर्मा, डॉक्टर सूरत राम ठाकुर, डॉ. हुकम सिंह शर्मा, राजकुमार सकलानी, सुषमा गुलेरिया ने प्रतिभागियों की प्रतिभा को परखा। प्रतियोगिता के परिणाम सोमवार को समापन समारोह में घोषित किए जाएंगे। मंच संचालन रतनलाल ठाकुर और विकास पुंडीर ने किया।
विज्ञापन


शुभारंभ पर बिलासपुर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जिला खेल अधिकारी रविशंकर ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला खेल अधिकारी रविशंकर ने बताया कि दो दिवसीय इस युवा उत्सव में सामूहिक लोकनृत्य, लोकगीत, एकल लोकनृत्य, एकल लोक गायन और लाइफ स्किल में भाषण प्रतियोगिता होगी। उत्सव में कांगड़ा, मंडी, शिमला, बिलासपुर, सोलन, ऊना, चंबा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर के करीब 450 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डीवाईएसएसओ मुख्यालय शिमला अनुराग वर्मा, नगर परिषद के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, जिला खेल अधिकारी कुल्लू पूजा ठाकुर, सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकारी श्याम कौंडल, युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक राजीव कुमार मौजूद रहे। राजीव कुमार ने गोबिंद सागर झील किनारे स्थित कहलूर स्टेडियम का भी दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed