फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State Level Kinnaur Mahotsav inaugurated by Education Minister Rohit Thakur

Kinnaur News: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का पारंपरिक आगाज, संस्कृति की दिखी झलक

Mon, 30 Oct 2023 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Oct 2023 07:26 PM IST
सार

इस वर्ष किन्नौर महोत्सव को और आकर्षित करने के लिए मिस किन्नौर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
State Level Kinnaur Mahotsav inaugurated by Education Minister Rohit Thakur
किन्नौर महोत्सव में पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

रिकांगपिओ मिनी स्टेडियम में राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का पारंपरिक तरीके से आगाज हुआ। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने मेला स्थल में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए प्रदर्शनियों का भी लोकार्पण किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने किन्नौरी चूल फंटिग का स्वाद भी चखा। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं।

विज्ञापन


इन्हें संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है। किन्नौर महोत्सव जिला का प्रचीनतम महोत्सव है। महोत्सव में किन्नौर में निर्मित उत्पादों को बेचने का अवसर मिलता है। आज किन्नौर की संस्कृति देश में अलग हैं। उन्होंने खुशी जताई कि बदलते परिवेश में भी किन्नौर ने अपनी संस्कृति को बचाकर रखी है। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिस में देश और प्रदेश के नामी कलाकार भाग लेंगे।
विज्ञापन


इस वर्ष किन्नौर महोत्सव को और आकर्षित करने के लिए मिस किन्नौर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश करके समा बांधा। चार दिवसीय मेले के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से कई सांस्कृतिक दल भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मेले के दौरान बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। महोत्सव के प्रथम दिन सांस्कृतिक दल पांगी ने सुंदर किन्नौरी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उपायुक्त किन्नौऱ तोरुल एस रवीश ने मंत्री और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद सहित अन्य मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर एसपी किन्नौर विवेक चहल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला परिषद के सभी सदस्य और पंचायत जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed