{"_id":"6237237062f75428833dccd3","slug":"state-government-would-constitute-committee-to-frame-policy-for-regularizing-services-of-silai-adhiyapika-cm-jairam-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ठाकुर: नियमित होंगी सिलाई अध्यापिकाएं, नीति तैयार करने के लिए बनेगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ठाकुर: नियमित होंगी सिलाई अध्यापिकाएं, नीति तैयार करने के लिए बनेगी कमेटी
Sun, 20 Mar 2022 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत सचिवों की 20 फीसदी सीटें सिलाई अध्यापिकाओं से भरी जाएंगी। इसकी अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिलाई अध्यापिकाओं का पदनाम दोबारा नामित करने और उनकी सेवाओं को नियमित करने के लिए नीति तैयार करने को एक समिति का गठन किया जाएगा। यह बात रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओकओवर में उनसे मिलने पहुंचीं सिलाई अध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता में सिलाई अध्यापिकाएं मानदेय में प्रतिमाह 900 रुपये की बढ़ोतरी करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताने के लिए पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत सचिवों की 20 फीसदी सीटें सिलाई अध्यापिकाओं से भरी जाएंगी। इसकी अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिलाई अध्यापिकाओं को अब 7950 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में कुल 1650 रुपये बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
मदन राणा ने श्रमिक वर्ग की विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, भारतीय मजदूर संघ के महासचिव यशपाल, सिलाई अध्यापिका एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।