फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State government will give 75 percent amount for the construction of parking in urban areas

Urban Areas Parking: हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में पार्किंग निर्माण के लिए राज्य सरकार देगी 75 फीसदी राशि

Fri, 17 Jun 2022 10:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jun 2022 10:28 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 57 शहरी निकाय और पांच नगर निगम हैं। इनमें पार्किंग की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हिमाचल पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। यहां हजारों सैलानी प्रतिदिन पहुंचते हैं।

विज्ञापन
State government will give 75 percent amount for the construction of parking in urban areas
पार्किंग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शहरी निकायों में पार्किंग निर्माण के लिए अब राज्य सरकार 75 फीसदी राशि खर्च करेगी, जबकि शहरी निकाय 25 फीसदी पैसा खर्च करेंगे। पहले पार्किंग निर्माण के लिए सरकार 50 फीसदी और इतनी ही राशि शहरी निकायों को खर्च करनी होती थी। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।  हिमाचल प्रदेश में 57 शहरी निकाय और पांच नगर निगम हैं। इनमें पार्किंग की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हिमाचल पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। यहां हजारों सैलानी प्रतिदिन पहुंचते हैं। शिमला, मनाली, मैक्लोडगंज, डलहौजी, खज्जियार जैसे पर्यटन स्थलों में पार्किंग की समस्या पेश आती है।

विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों में पार्किंग के निर्माण पर ध्यान दे रही है। अभी पार्किंग कम होने से लोगों को सड़क के किनारे अपने वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने सड़क के साथ बने भवनों को एक मंजिल में पार्किंग बनाने की अनुमति दी है। इसके अलावा सेटबैक में भी गाड़ी खड़ी करने के लिए लोहे का आधारभूत ढांचा खड़ा करने की स्वीकृति दी है। इसके बावजूद गाड़ियां ज्यादा होने पर लोग सड़क के किनारे वाहन पार्क करने को मजबूर हैं। सरकार का मानना है कि नगर निकायों को ज्यादा राशि मुहैया कराने से ज्यादा से ज्यादा पार्किंग का निर्माण हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed