फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SPU Mandi: Entrance exam for 15 UG and PG courses from May 12 to June 1

SPU Mandi: यूजी और पीजी के 15 कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा 12 मई से 1 जून तक, शेड्यूल जारी

Tue, 01 Apr 2025 10:17 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Apr 2025 10:17 AM IST
सार

एसपीयू प्रशासन ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। अलग-अलग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
SPU Mandi: Entrance exam for 15 UG and PG courses from May 12 to June 1
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) प्रशासन ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। अलग-अलग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। 12 मई से 1 जून तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 3 मई तक विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर फीस जमा करवा सकते हैं। एमबीए, एमसीए, बीसीए और बीबीए में दाखिले को लेकर 12 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। एमए अंग्रेजी, हिंदी की 13 मई, बीएड के लिए 18 मई, एमएससी कैमिस्ट्री, एमए राजनीतिक विज्ञान, फिजिक्स, इतिहास के लिए 29 मई तथा एमएससी बाॅटनी, मैथेमेटिक्स, जूलाजी एवं एमकाम में दाखिले के लिए 1 जून को प्रवेश परीक्षा होगी। इस तरह 15 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन

स्नातक परीक्षाएं 4 अप्रैल से 17 मई तक
सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस बार 4 अप्रैल से 17 मई तक वार्षिक परीक्षाएं आयोजित होगी। इन परीक्षाओं के बाद नए अकादमिक सत्र के दाखिले से पहले ही इस बार अंतिम वर्ष के छात्रों का परिणाम घोषित कर दिए जाएगा। विवि के तहत आने वाले पांच जिलों के शिक्षण संस्थानों के 32 हजार विद्यार्थी परीक्षाओं में भाग लेंगे। इसके लिए 72 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। चंबा में 12, कांगड़ा में सबसे अधिक 34, कुल्लू में पांच, लाहौल स्पीति में एक और मंडी जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

अलग-अलग पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा के लिए तीन मई तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षा भी 4 अप्रैल से शुरू होगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।-प्रो. ललित कुमार अवस्थी, कुलपति, एसपीयू

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed