{"_id":"677b6c632924ac46970560d2","slug":"special-train-will-run-from-una-on-january-17-for-maha-kumbh-mela-2025-booking-started-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maha Kumbh Mela : महाकुंभ के लिए ऊना से 17 जनवरी को चलेगी विशेष ट्रेन, बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maha Kumbh Mela : महाकुंभ के लिए ऊना से 17 जनवरी को चलेगी विशेष ट्रेन, बुकिंग शुरू
Mon, 06 Jan 2025 11:10 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:10 AM IST
सार
रेलवे स्टेशन पर इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है और लोग अब अपनी टिकटें कंफर्म करवा रहे हैं।
विज्ञापन
ऊना रेलवे स्टेशन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
तीर्थनगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ में जाने के लिए ऊना से पहली स्पेशल ट्रेन (04528) का संचालन 17 जनवरी को होगा। रेलवे स्टेशन पर इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है और लोग अब अपनी टिकटें कंफर्म करवा रहे हैं। इस स्पेशल ट्रेन में 18 डिब्बे होंगे, जिसमें स्लीपर, सामान्य और एसी थ्री-टियर कोच शामिल हैं। रेलवे ने स्लीपर कोच का किराया 620 रुपये और एसी थ्री-टियर का किराया 1670 रुपये निर्धारित किया है। इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के पांच डिब्बे, सामान्य के 10 और एसी थ्री-टियर का एक डिब्सा होगा। बाकी दो डिब्बे गार्ड और लगेज के होंगे।
विज्ञापन
इन डिब्बों के लिए रेलवे स्टेशन में बुकिंग शुरू हो गई है। अपनी टिकट कन्फर्म करने के लिए लोग अभी से टिकट बुक करने में जुट गए हैं। स्टेशन में रोजाना 15 से 20 लोग प्रयागराज के लिए टिकट बुक करवा रहे हैं। वहीं सामान्य के 10 डिब्बों के लिए बुकिंग ट्रेन चलने से दो घंटा पहले रात 8:00 बजे शुरू होगी। स्पेशल ट्रेन (04528) 17 जनवरी को रात 10:05 बजे ऊना से रवाना होगी और अगले दिन 18 जनवरी को शाम 06:00 बजे ट्रेन प्रयागराज के फाफामऊ जंक्शन पहुंचेगी। फाफामऊ जंक्शन से 18 जनवरी को रात 10:30 बजे ट्रेन ऊना के लिए रवाना होगी। ऊना से प्रयागराज और प्रयागराज से ऊना के लिए बाकी ट्रेनें भी इसी निर्धारित समय पर चलेंगी।
विज्ञापन
20 को रवाना होगी दूसरी ट्रेन
ऊना से दूसरी ट्रेन 20 जनवरी और प्रयागराज से वापसी में 21 जनवरी को चलेगी। इसी तरह ऊना से तीसरी ट्रेन 25 जनवरी और प्रयागराज से 26 जनवरी, ऊना से चौथी ट्रेन 9 फरवरी और प्रयागराज से 10 फरवरी, पांचवीं ट्रेन ऊना से 15 फरवरी और प्रयागराज से 16 फरवरी को चलेगी। छठी और आखिरी ट्रेन ऊना से 23 फरवरी को रवाना होगी, जो 24 फरवरी को रात 10:30 बजे प्रयागराज से ऊना आएगी। इस दौरान ट्रेन के नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूप नगर, मोरिंडा, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, राय बरेली में स्टॉपेज होंगे।
विज्ञापन