फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Soldier Kulwinder Singh, who was burnt while extinguishing fire in the army camp, attained martyrdom

Una: आर्मी कैंप में आग बुझाते झुलसे जवान कुलविंदर सिंह ने पाई शहादत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 06 Jun 2024 05:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jun 2024 05:53 PM IST
सार

गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई।
 

विज्ञापन
Soldier Kulwinder Singh, who was burnt while extinguishing fire in the army camp, attained martyrdom
कुलविंदर सिंह(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

डोगरा रेजिमेंट के जवान कुलविंदर सिंह जम्मू के आर्मी कैंप में हुए भीषण अग्निकांड के दौरान आग की चपेट में आने के बाद बीते मंगलवार को शहीद हो गए। बुधवार देर शाम उनका शव अपने पैतृक गांव हरोली क्षेत्र के पंडोगा गांव पहुंचा, जिसके बाद गुरुवार को गांव के शमशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की आंखें नम हो गईं। कुलविंदर सिंह अपने पीछे पत्नी सहित 11 व आठ साल के दो बेटे छोड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार जिला ऊना के हरोली उपमंडल के तहत पंडोगा गांव के रहने वाले कुलविंदर सिंह करीब 20 दिन पूर्व जम्मू के आर्मी कैंप में हुए भीषण अग्निकांड में आग पर काबू पाते समय बुरी तरह से झुलस गए थे।

विज्ञापन


इसके बाद उन्हें तुरंत आर्मी अस्पताल उधमपुर में भर्ती किया गया था। कुलविंदर सिंह 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गए थे। लेकिन उन्होंने हौसला नहीं हारा। करीब 20 दिनों तक उनका इलाज चला और सेहत में कुछ सुधार भी लगा। लेकिन मंगलवार को कुलविंदर सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद सैन्य अधिकारियों और सैनिकों ने कुलविंदर सिंह की पार्थिव देह को उनके पंडोगा स्थित घर पर पहुंचाई। गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed