{"_id":"659ea9df8161fa27670a7a4f","slug":"solan-news-truck-driver-garlanded-with-shoes-indecent-behavior-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ट्रक चालक को पहनाई जूते की माला, अभद्र व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ट्रक चालक को पहनाई जूते की माला, अभद्र व्यवहार
Wed, 10 Jan 2024 08:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Jan 2024 08:00 PM IST
सार
बीबीएन से पंजाब व हरियाणा की सीमा में जा रहे ट्रक चालकों को परेशान किया जा रहा है। कहीं पर उन्हें रोककर माला पहनाई जा रही हैं, कहीं चालकों के साथ प्रदर्शनकारी अभद्र व्यवहार भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीबीएन से बाहर जा रहे ट्रक चालकों को प्रदर्शनकारी ऑपरेटर परेशान कर रहे हैं। बीबीएन के एक ट्रक चालक को जूतों की माला बना कर उसे जलील किया गया। उधर, ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है उन्होंने हिमाचल के साथ लगते पंजाब व हरियाणा के पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त को पत्र लिखा है। वहीं कालका के एसीपी से इस मामले में यूनियन ने बात कर कर चालकों की सुरक्षा का मामला उनके समक्ष उठाया है। बीबीएन से पंजाब व हरियाणा की सीमा में जा रहे ट्रक चालकों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
कहीं पर उन्हें रोककर माला पहनाई जा रही हैं, कहीं चालकों के साथ प्रदर्शनकारी अभद्र व्यवहार भी कर रहे हैं। हरियाणा व पंजाब में कुछ चालकों ने अपने ट्रक खड़े कर दिए हैं। केंद्र सरकार की जारी नए हिट एंड रन कानून का यह चालक विरोध कर रहे हैं। लेकिन हिमाचल में सभी ट्रक चल रहे हैं। जैसे ही हिमाचल का ट्रक सामान लेकर इन राज्यों में जाता है तो उन्हें रोका जाता है। उन्हें रोक कर हड़ताल में शामिल होने के लिए अपील कर रहे हैं। मंगलवार शाम को भी राज्य की सीमा पर एक ट्रक को रोका गया और उसे जूते की माला पहनाई गई। उसके बाद उसे आगे जाने के लिए रवाना किया। इससे चालक पंजाब व हरियाणा में जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रक यूनियन के महासचिव दिनेश कौशल ने बताया यह मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आए वीडियो को देखने के बाद कालका के एसीपी से बात की। उन्होंने एसीपी को बताया कि यूनियन के चालकों को बेवजह परेशानी में डाला जा रह है। एसीपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि ऐसा कोई मामला उनके ध्यान में नहीं है और वह बॉर्डर एरिया पर गश्त बढाएंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक एसपी चावला ने कहा कि उन्होंने बरोटीवाला व नालागढ़ के थाना प्रभारी से सीमा पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया है, जिससे हिमाचल के चालकों को बिना वजह परेशान न किया जाए।
विज्ञापन