फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News: mahapanchayat in waknaghat against drugs smuggling in the region

Solan News: नशे के विरोध में महापंचायत, चेताया- कार्रवाई न हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

Sun, 09 Apr 2023 09:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Apr 2023 09:50 PM IST
सार

महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि गांवों में भी नशा युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। पहले शहरों में नशे का अधिक बोलबाला था, लेकिन अब ग्रामीण युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन
Solan News: mahapanchayat in waknaghat against drugs smuggling in the region
वाकनाघाट में आयोजित महापंचायत में मौजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाकनाघाट समेत आसपास के क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब के ठेके खोलने और चिट्टे के कारोबार का मकड़जाल गांवों तक पहुंचने के खिलाफ ग्रामीण लामबंद होने लगे हैं। ग्रामीणों ने रविवार को महापंचायत का आयोजन कर नशे के खिलाफ मोर्चा खोलने की हुंकार भरी। महापंचायत में कई पंचायतों के लोग जुटे। इस दौरान प्रशासन को नशे की रोकथाम के लिए ठोस कार्रवाई न होने पर बड़ा जनांदोलन चलाने की चेतावनी भी दी गई।

विज्ञापन


महापंचायत में वाकनाघाट क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर खोले गए शराब ठेके को शिफ्ट करने सहित क्षेत्र में फैल रहे चिट्टे के कारोबार की गहराती समस्या पर विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों ने अवैध नशे के कारोबार को रोकने के लिए जन जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी शुरू करने पर जोर दिया। महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि गांवों में भी नशा युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। पहले शहरों में नशे का अधिक बोलबाला था, लेकिन अब ग्रामीण युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में जब से बड़े-बड़े शिक्षण संस्थान खुले हैं तब से ही नशे का मकड़जाल बढ़ता ही जा रहा है। जनवादी महिला समिति के पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने कहा कि शराब ठेके को शिफ्ट करने के लिए प्रशासन से पहले भी मांग की गई थी। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में अब 18 मई को ग्रामीणों की ओर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवभूमि सवर्ण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि नशे के खिलाफ मोर्चे के लिए महिला शक्ति को भी आगे आना होगा। बच्चों और युवाओं को नशे से बचाने के लिए सबको एकजुट होकर चलना पड़ेगा। इस मौके पर विश्वजीत वर्मा, एनडी रनोट, किसान सभा के जिला अध्यक्ष प्यारेलाल वर्मा, ग्रामीण विकास समिति की प्रधान नीलम राणा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed