{"_id":"619dc6413cbbe9248372e65b","slug":"solan-after-kripal-parmar-pawan-gupta-left-bjp-said-being-harassed-for-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: कृपाल के बाद पवन गुप्ता का भाजपा कार्यसमिति सदस्य पद से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: कृपाल के बाद पवन गुप्ता का भाजपा कार्यसमिति सदस्य पद से इस्तीफा
Wed, 24 Nov 2021 07:23 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 24 Nov 2021 07:23 PM IST
सार
पवन गुप्ता तीन टर्म में 15 साल तक बघाट अर्बन बैंक के चेयरमैन रह चुके हैं। साथ ही वह नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके इस्तीफा देने से सोलन भाजपा में सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन
बघाट अर्बन कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन पवन गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पार्टी में अनदेखी के चलते कांगड़ा से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार के बाद अब सोलन से भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन पवन गुप्ता ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को भेजे त्याग पत्र में उन्होंने लिखा है कि पिछले छह माह से लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण वह जिला सिरमौर भाजपा प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के पद से त्याग पत्र दे रहे हैं, जिसका विवरण अलग से भेज रहा हूं।
विज्ञापन
गौर हो कि पवन गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता हैं और पूर्व मंत्री व नाहन से भाजपा विधायक डॉ. राजीव बिंदल के करीबी हैं। पिछले दिनों बघाट बैंक में चेयरमैन रहते हुए उन्होंने शिकायत के आधार पर जांच करवाकर कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की थी। इसके बाद उन्हें चुनाव के लिए बनाई गई कमेटी से हटा दिया था। यहां तक कि हाल ही में हुए बैंक के चुनाव में भी उनका आवेदन रद्द हो गया था, जिसके चलते वह चुनाव में भाग नहीं ले सके।
विज्ञापन
पवन गुप्ता तीन टर्म में 15 साल तक बघाट अर्बन बैंक के चेयरमैन रह चुके हैं। साथ ही वह नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके इस्तीफा देने से सोलन भाजपा में सियासत गरमा गई है। वहीं, पवन गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार और संगठन में कोई सुनवाई नहीं हो रही, जिससे तंग आकर उन्हें इस्तीफा देना पड़ा है।
विज्ञापन