फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sohan Thakur and Reeta top performer in Paragliding Accuracy Pre World Cup In Bir Billing Kangra Himachal Prad

एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप: बीड़ के सोहन ठाकुर और नेपाल की रीता श्रेष्ठा की बढ़त बरकरार

Fri, 07 Apr 2023 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Apr 2023 06:12 PM IST
सार

ओवरआल प्रतियोगिता में बीड़ के रहने वाले मेजबान टीम के सोहन ठाकुर कुल 26 अंक लेकर प्रतियोगिता में पहले स्थान पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
Sohan Thakur and Reeta top performer in Paragliding Accuracy Pre World Cup In Bir Billing Kangra Himachal Prad
सोहन ठाकुर, रीता श्रेष्ठा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप के तीसरे दिन शुक्रवार को पायलटों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मौसम उड़ानों के लिए एकदम अनुकूल होने के चलते सुबह 8:00 बजे प्रतियोगिता का आगाज हुआ। नेपाल के उकेश गुरंग शून्य अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे। अब तक प्रतियोगिता में किसी भी पायलट ने जीरो अंक हासिल नहीं किया है और यह अब तक की प्रतियोगिता का पहला शून्य अंक है।

विज्ञापन


अमन थापा एक अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे और भारत के चित्र सिंह दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रकार प्रतियोगिता में पहली बार पायलटों ने जीरो, एक और दो अंक प्राप्त किए। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रवक्ता एडवोकेट अंकित सूद ने बताया कि ओवरआल प्रतियोगिता में बीड़ के रहने वाले मेजबान टीम के सोहन ठाकुर कुल 26 अंक लेकर प्रतियोगिता में पहले स्थान पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


नेपाल के अमन थापा 28 अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं और बीड़ के ही चित्र सिंह 54 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। महिला प्रतिभागियों में नेपाल की रीता श्रेष्ठा 1,092 अंक लेकर प्रथम, हिमाचल के जोगिंद्रनगर की अलीशा कटोच 1,373 अंक लेकर द्वितीय और भारत की ही नीतिशा सेठिया 2,121 अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय वर्ग में सोहन लाल ठाकुर प्रथम, चित्र सिंह दूसरे और रंजीत सिंह तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। महिला भारतीय वर्ग में अलीशा कटोच प्रथम, नीतीश सेठिया द्वितीय और अदिति ठाकुर तीसरे स्थान पर चल रही हैं। एक्यूरेसी पर आधारित इस प्रतियोगिता में पायलट को लैंड करने के लिए लैंडिंग साइट पर तीन गोले अंकित किए होते हैं और सबसे मध्य के गोले में लैंड करने पर पायलट को जीरो अंक प्राप्त होता है। शुक्रवार को किसी पायलट ने पहली बार जीरो अंक प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed