फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SMC teachers along with their families create ruckus in Shimla, demand regularization

Shimla News: एसएमसी शिक्षकों का शिमला में परिवार समेत हल्लाबोल, मांगा नियमितीकरण

Mon, 19 Feb 2024 07:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Feb 2024 07:04 PM IST
सार

 प्रदेशभर से पहुंचे शिक्षकों ने कहा कि उन्हें सेवाएं देते हुए 15-15 साल हो गए लेकिन नियमित नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
SMC teachers along with their families create ruckus in Shimla, demand regularization
एसएमसी शिक्षकों का शिमला में परिवार समेत हल्लाबोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे एसएमसी शिक्षकों ने सोमवार को चौड़ा मैदान में प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से पहुंचे शिक्षकों ने कहा कि उन्हें सेवाएं देते हुए 15-15 साल हो गए लेकिन नियमित नहीं किया जा रहा है। इसलिए अब निर्णायक आंदोलन का आगाज कर दिया है। परिवार समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों ने सीटीओ चौक पर 27 जनवरी से चल रहे क्रमिक अनशन के साथ सोमवार को विधानसभा सत्र के चलते चौड़ा मैदान में धरना प्रदर्शन किया। 11:00 बजे से धरने पर बैठे शिक्षकों में महिला शिक्षकों की तादाद अधिक रही। कुछ महिला शिक्षक छोटे बच्चों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं। शिक्षकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

विज्ञापन


उन्होंने ‘एक ही मांग एक ही नारा, नियमितीकरण हक हमारा’ जैसे नारे लगाए गए। प्रदेशाध्यक्ष सुनील शर्मा, निर्मल सिंह, बेला राम, वीरेंद्र मनोज सहित बीरबल और समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि एसएमसी शिक्षक बजट में सरकार द्वारा वेतन को बढ़ाने की घोषणा का स्वागत करते हैं, मगर यह बढ़ोतरी बढ़े परिवार के खर्च और जिम्मेदारियों को देखते हुए नाकाफी है। वे 15-15 साल से ऐसे स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, जहां कोई शिक्षक नौकरी करना पसंद नहीं करता। प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों में एसएमसी के सहारे ही स्कूल चल रहे हैं।
विज्ञापन


इन स्कूलों में शिक्षक नियमित होने की आस में सेवाएं दे रहे थे, अब इनमें बहुत से सेवानिवृत्ति की आयु सीमा तक पहुंचने वाले हैं। शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी बनाई, बार बार उनके बारे में जल्द फैसला लेने का भरोसा दिया जाता रहा है, अब इन आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, वे शिमला में ही अपने आंदोलन को जारी रखेंगे। दोपहर बाद तक शिक्षक चौड़ा मैदान में धरने पर बैठे रहे और विधानसभा से सरकार की ओर से उन्हें बुलाने और निर्णय के आने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed