फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Skill development corporation will also provide online training to the unemployed

बेरोजगारों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी देगा अब कौशल विकास निगम

Thu, 25 Jun 2020 03:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jun 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Skill development corporation will also provide online training to the unemployed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल कौशल विकास निगम अब रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण भी देगा। गुरुवार को शिमला में परियोजना निगरानी कार्यान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि पंजीकृत लोगों के रोजगार के लिए उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों का सहयोग भी लिया जाएगा। बैठक में तकनीकी शिक्षा, शहरी विकास, श्रम और रोजगार, उच्च शिक्षा, लोक निर्माण विभाग और उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ संबंधित विभागों से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए रोहन चंद ठाकुर ने कहा की उत्कृष्ट केंद्रों के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


पूर्ण और निर्माणाधीन संरचनाओं जैसे शहरी रोजगार केंद्र और ग्रामीण रोजगार केंद्रों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि निगम ऑनलाइन प्रशिक्षण पर भी विचार कर रहा है। निगम अपने यहां पंजीकृत उम्मीदवारों के साथ-साथ स्किल पोर्टल पर पंजीकृत लोगों के रोजगार के लिए उद्योगों के बीच कड़ी का काम कर रहा है। इसके अलावा बैठक में अन्य विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों और आने वाले समय में कार्यों के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान विभिन्न अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए संभावित कदमों की जानकारी दी और सुझाव भी दिए। बैठक में निगम के महाप्रबंधक सुनील ठाकुर और सनी शर्मा, उप महाप्रबंधक गौरव महाजन, क्षेत्र विशेषज्ञ कपिल भारद्वाज और तिलक धीमान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed