फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Six seater Shikara landed in Gobind Sagar Lake, Deputy Commissioner Bilaspur inspected it

Bilaspur: क्रूज के बाद गोबिंद सागर झील में उतरा शिकारा, ट्रायल सफल, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Thu, 03 Oct 2024 05:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Oct 2024 05:43 PM IST
सार

बिलासपुर को वाटर स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए जिला प्रशासन की मुहिम रंग लाने लगी है। क्रूज के बाद शुक्रवार को छह सीटर शिकारा भी गोबिंद सागर झील में पहुंचा।

विज्ञापन
Six seater Shikara landed in Gobind Sagar Lake, Deputy Commissioner Bilaspur inspected it
गोबिंद सागर झील में उतरा छह सीटर शिकारा - फोटो : संवाद

विस्तार

साठ सीटर क्रूज के बाद वीरवार को छह सीटर शिकारा गोबिंद सागर झील में उतारा गया। इस दौरान शिकारा का ट्रायल भी किया गया। निरीक्षण के लिए उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक भी शिकारे में बैठकर मंडी भराड़ी पहुंचे। बिलासपुर आने वाले पर्यटक श्रीनगर की डल झील की तर्ज पर अब गोबिंद सागर झील में शिकारे का लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि यह शिकारा मोटर और चप्पू दोनों से संचालित होता है। जिला प्रशासन ने जिस कंपनी को टेंडर जारी किया है, वह स्टीमर, जेटी, क्रूज और शिकारे झील में उतार रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अक्तूबर के तीसरे सप्ताह वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। क्रूज, जेटी पहले ही बिलासपुर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में पर्यटन विभाग की तकनीकी टीम ने मंडी भराड़ी में इन उपकरणों का निरीक्षण भी किया है। इससे पहले उपायुक्त बिलासपुर की अध्यक्षता में विश्व पर्यटन दिवस पर क्रूज का ट्रायल भी किया जा चुका है। वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को संचालित करने वाली गंधर्वी कंपनी के संचालक अजय हांडा ने बताया कि शिकारे की लागत करीब चार लाख है। यह छह सीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झील में शिकारा उतारा गया है। दक्षिण भारत और कश्मीर की तर्ज पर पर्यटक यहां पर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का लुत्फ उठाएंगे। कंपनी को सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही मुख्यमंत्री से समय लेकर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ किया जाएगा- आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त बिलासपुर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed