फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Six employees chargesheeted on illicit felling in Bhajotra and Shakti forests

Chamba News: भजोत्रा और शक्ति जंगलों में अवैध कटान पर छह कर्मचारी चार्जशीट

Tue, 18 Apr 2023 11:36 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Apr 2023 11:36 AM IST
सार

चंबा जिले के वन मंडल चुराह में दो अवैध कटान मामलों में विभाग ने अपने छह कर्मचारियों को चार्जशीट किया है। इन कर्मचारियों पर जंगलों में अवैध कटान को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप हैं। 

विज्ञापन
Six employees chargesheeted on illicit felling in Bhajotra and Shakti forests
हिमाचल वन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के वन मंडल चुराह में दो अवैध कटान मामलों में विभाग ने अपने छह कर्मचारियों को चार्जशीट किया है। इन कर्मचारियों पर जंगलों में अवैध कटान को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप हैं। अब इन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इनसे पूरी तरह से मामले को लेकर जवाबतलबी भी होगी। छह कर्मचारियों में वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन खंड अधिकारी और वन रक्षक शामिल हैं। वन मंडल चुराह के दायरे में आने वाले भजोत्रा जंगल और शक्ति जंगल में गत दिसंबर में अवैध कटान के मामले सामने आए थे। भजोत्रा में अवैध कटान को लेकर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी थी कि यहां विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण अवैध कटान हुआ है।

विज्ञापन


इसको लेकर जब विभाग ने मौके पर जांच-पड़ताल करवाई तो जंगल में देवदार के हरे-भरे पेड़ अवैध रूप से कटे मिले। इसके अलावा शक्ति जंगल में भी देवदार के पेड़ों पर अवैध रूप से कुल्हाड़ी चलाई गई थी। दोनों मामलों में विभाग ने संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन खंड अधिकारी और वन रक्षकों को सस्पेंड भी किया था, लेकिन अब विभाग ने उन्हें चार्जशीट कर दिया है और उनके खिलाफ जांच बैठाई गई है। यह कार्रवाई मुख्य वन अरण्यपाल चंबा ने की है। विभाग के चार्जशीट करने के बाद इन कर्मचारियों में खलबली मच गई है। इन कर्मचारियों में एक कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो चुका है। अब सेवानिवृत्ति के उपरांत उसे विभागीय जांच का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में यदि उनके ऊपर लगे आरोप सच साबित होते हैं तो इन कर्मचारियों पर बड़ी गाज भी गिर सकती है।
विज्ञापन


भजोत्रा और शक्ति जंगलों में अवैध कटान के मामले सामने आने पर विभाग ने कुछ दिन तक जिले के सभी जंगलों में लॉट के तहत किए जा रहे सभी कार्यों को बंद करवा दिया था। इन कार्यों में वन मंडल अधिकारी ने स्वयं जाकर पेड़ों के सही कटान को लेकर औचक निरीक्षण किया। इसके उपरांत कटान का कार्य दोबारा शुरू करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कटान में विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर शिकायतें मिली हैं। इसके चलते इन कर्मचारियों को चार्जशीट किया गया है। अब विभागीय नियमानुसार अवैध कटान के मामलों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -उपासना पटियाल, मुख्य वन अरण्यपाल चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed