फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sirmour news: shant parv celebrated in sirmour himachal pradesh

शांत पर्व: दो दिन में 350 गांवों के 35 हजार शाठी और पाशी बने गवाह

Sun, 02 Jul 2023 08:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Jul 2023 08:19 PM IST
सार

टटियाणा के ऐतिहासिक महापर्व शांत में शाठी-पाशी भाईचारे की मिसाल कायम की गई। ग्रामीणों ने पाबूच ब्राह्मण को रविवार को विदाई देकर शांत पर्व का समापन किया।

विज्ञापन
sirmour news: shant parv celebrated  in sirmour himachal pradesh
शांत महापर्व में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

गिरिपार के टटियाणा गांव में शांत पर्व का धूमधाम से समापन हो गया। रविवार को शिलाई, शिमला, जौनसार, हरिपुरधार, नोहराधार, संगड़ाह सहित क्षेत्र की ठुंदू बिरादरी के 200 से ज्यादा गांव के लोगो ने शांत पर्व में हाजिरी लगाई। शनिवार और रविवार को 350 से ज्यादा गांव के 35,000 के करीब शाठी और पाशी लोगों ने भाग लिया। रविवार को उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा भी पहुंचे। उन्होंने महासू देवता और ठारी माता के चरणों मे शीश नवाया।

विज्ञापन


सांसद सुरेश कश्यप, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी और के पूर्व विधायक बलदेव तोमर भी मौजूद रहे। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। टटियाणा के ग्रमीणों ने जिस शांत माहौल में महानुष्ठान करवाया। वह काबिलेतारीफ है। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप ने सांझा प्रांगण को तीन लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा विधायक सुखराम चौधरी ने अपनी ऐच्छिक निधि से 50,000 दिए हैं।
विज्ञापन


शाठी और पाशी भाईचारे की मिसाल
टटियाणा के ऐतिहासिक महापर्व शांत में शाठी-पाशी भाईचारे की मिसाल कायम की गई। ग्रामीणों ने पाबूच ब्राह्मण को रविवार को विदाई देकर शांत पर्व का समापन किया। शांत पर्व के शुरू होते ही पूरे गांव को एक सूत (रक्षा धागा) में बांधा गया है। टटियाणा गांव के पुरोहित खड़कांह गांव के पाबूच ब्राह्मणों की टीम ने यह कार्य किया है और शांत पर्व का वैदिक मंत्रों से अनुष्ठान पूरा किया है। रविवार को टटियाणा के ग्रामीणों ने अनाज, घी, कपड़े और धन देकर अपने कुल पुरोहित की विदाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दूसरे के कट्टर दुश्मन माने जाते थे शाठी-पाशी
शाटी को कौरवों और पांशी पांडवों के वंशज माने जाते हैं. पुराने दौर में दोनों एक दूसरे के दुश्मन थे। शाठी और पाशी के लोग शिलाई, पांवटा, पच्छाद , शिमला, रेणुकाजी, आदि विधानसभा क्षेत्र के अलावा उत्तराखंड के जौनसार में भी रहते है। बदलते समय के साथ अब दोनों पक्षों के लोग एक गांव में बसते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed